सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Two cement company officials drowned

Dhar News: नर्मदा नदी में नहाने गए सीमेंट कंपनी के दो अधिकारी डूबे, दो को सुरक्षित बचाया; तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार

धार जिले के सेमल्दा में नर्मदा नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से दो युवक गहरे पानी में डूब गए, जबकि दो को सुरक्षित बचा लिया गया। लापता युवक राजस्थान के कोटपुतली निवासी और सीमेंट कंपनी में कार्यरत थे। पुलिस, गोताखोर और स्थानीय नाविक देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते रहे।

Two cement company officials drowned
बचाव कार्य जारी
विज्ञापन

विस्तार

जिले के मनावर तहसील अंतर्गत ग्राम सेमल्दा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नर्मदा नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से दो युवक गहरे पानी में डूब गए। वहीं, दो अन्य को स्थानीय लोगों और नाविकों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लापता दोनों युवकों की तलाश के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, चारों दोस्त मनावर के समीप ग्राम टोंकी स्थित एक सीमेंट कंपनी में कार्यरत हैं और मूल रूप से राजस्थान के कोटपुतली के रहने वाले हैं। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण वे मनावर से नर्मदा नदी घूमने और स्नान करने के लिए ग्राम सेमल्दा आए थे। शाम करीब 5 बजे चारों युवक नदी में नहाने के लिए उतरे, लेकिन नहाते समय वे करीब 15 से 20 फीट गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तीन घंटे चला दूसरा पोस्टमार्टम, दिल्ली की टीम पहुंची घटनास्थल; 12 दिन बाद अंतिम संस्कार
विज्ञापन


साइट इंचार्ज थे लापता युवक
हादसे में सुरक्षित बचे नवीन योगी ने बताया कि लापता हुए दोनों युवक कंपनी में साइट इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। हादसे के दौरान पूरण पिता फूलचंद यादव (40 वर्ष) और दिनेश पिता देवकरण यादव (34 वर्ष) अभी तक लापता हैं, साथ ही मनोज यादव और नवीन योगी को सुरक्षित बचा लिया गया है। युवकों को डूबता देख नदी किनारे मौजूद स्थानीय ग्रामीणों और नाविकों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने सूझबूझ से मनोज यादव और नवीन योगी को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन पूरण और दिनेश का कोई सुराग नहीं मिल पाया। घटना की सूचना मिलते ही मनावर पुलिस और प्रशासनिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासी महेश जमरा ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे तक गोताखोर और ग्रामीणों की टीम नावों की मदद से गहरे पानी में लापता युवकों को ढूंढने का प्रयास कर रही थी। नाव घाट पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सीमेंट कंपनी के कर्मचारियों की भीड़ जमा है। प्रशासन द्वारा सर्चिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed