सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Two children killed, 11 injured as pickup full of labourers overturns

धार में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो मासूम बच्चों की मौत; 11 लोग गंभीर घायल उपचार जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार

धार जिले के चिलवा गांव के पास मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मजदूर गुजरात काम करने जा रहे थे।

Two children killed, 11 injured as pickup full of labourers overturns
पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी
विज्ञापन

विस्तार

धार के चिलवा गांव के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी में थुवाटी गांव के 20 से अधिक मजदूर सवार थे, जो काम की तलाश में गुजरात जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना अब से कुछ देर पहले हुई है।


स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया
थुवाटी गांव के ग्रामीण मजदूरी के लिए गुजरात जाने के उद्देश्य से कुक्षी की तरफ आ रहे थे। रास्ते में चिलवा गांव के समीप अचानक चालक का वाहन पर से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे पिकअप सड़क पर ही पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कुक्षी थाना पुलिस तुरंत बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो की हालत गंभीर
इस सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम मोनिका (निवासी मोहनपुरा) और 9 वर्षीय बालक आनंद (निवासी थुवाटी) की जान चली गई है। वहीं दुर्घटना में घायल हुए सभी 11 लोगों को तत्काल कुक्षी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से एक महिला कलाबाई और एक पुरुष सरपंच पिता वेरसिंह की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें- भोजशाला पर एएसआई का बड़ा फैसला: नया आदेश जारी, अब बिना किसी रोक-टोक के होगी 365 दिन पूजा; मस्जिद का नाम हटा

अन्य घायलों में राधिका, रंगू, कमलेश, शंकर, मुकाम, मुकेश, करण और रेखा शामिल हैं, जिनका इलाज कुक्षी अस्पताल में जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कुक्षी एसडीओपी सुनील गुप्ता और थाना प्रभारी राजेश यादव ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके उचित उपचार के निर्देश दिए।

पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक मजदूर सवार थे जो गुजरात की ओर जा रहे थे। रास्ते में संतुलन खोने से गाड़ी पलटी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
राजेश यादव, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed