फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar: 6 Eklavya School Students Expelled for Sneaking Out, Seniors Also Dismissed Over Assault Allegations

Dhar News: एकलव्य विद्यालय में खिड़की की जाली काटकर निकले 6 छात्र निष्कासित, मारपीट के आरोप में सीनियर भी बाहर

Mon, 06 Jul 2026 06:34 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 06:34 PM IST
सार

खिड़की की जाली काटकर देर रात हॉस्टल से बाहर जाना छह छात्रों को भारी पड़ गया। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें टीसी देकर निष्कासित कर दिया, वहीं जूनियर छात्रों से कथित मारपीट के आरोप में सीनियर छात्रों पर भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Dhar: 6 Eklavya School Students Expelled for Sneaking Out, Seniors Also Dismissed Over Assault Allegations
पीठ पर मारपीट के निशान दिखाते जूनियर छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, गरड़ावाद-लबरादा में अनुशासनहीनता और सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों से कथित मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रावास के नियमों का उल्लंघन कर देर रात बाहर जाने वाले 12वीं कक्षा के छह छात्रों को विद्यालय प्रबंधन ने टीसी देकर संस्थान से निष्कासित कर दिया है। वहीं मारपीट के आरोपों में घिरे सीनियर छात्रों को भी विद्यालय से बाहर कर दिया गया है। घटना के बाद छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे वह अपने पांच साथियों के साथ छात्रावास से बाहर खाना खाने गया था। सभी छात्र रात करीब 2 बजे हॉस्टल लौटे। उसके अनुसार रविवार सुबह इसी बात को लेकर 12वीं कक्षा के कुछ सीनियर छात्रों ने उन्हें एक कमरे में बंधक बनाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। छात्रों का दावा है कि मारपीट से उनकी पीठ पर चोट के गहरे निशान आए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Shahdol News: दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश, शहर में बढ़ी दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के प्रबंधक अमित सोनी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि छह छात्र देर रात छात्रावास की खिड़की की जाली काटकर और दीवार फांदकर बाहर गए थे, जो छात्रावास के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इसी आधार पर सभी छह छात्रों के खिलाफ टीसी जारी कर उन्हें विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया। वहीं मारपीट के आरोपों में नाम सामने आने वाले सीनियर छात्रों को भी तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।


इधर हॉस्टल अधीक्षक संजीत राठी ने छात्रों द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि किसी भी छात्र के साथ मारपीट नहीं हुई है और निष्कासन की कार्रवाई से बचने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि छात्रावास में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम मौजूद हैं।

घटना के बाद छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। परिसर में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद छात्र खिड़की की जाली काटकर और दीवार फांदकर बाहर निकल गए। विद्यालय प्रबंधन ने इसे सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक माना है। मारपीट के आरोपों और सुरक्षा में हुई लापरवाही के पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed