फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Wife strangled to death over suspicions regarding her character;

Dhar News: चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, शव बिस्तर पेटी में छिपाकर रातभर उसी पर सोता रहा पति

Tue, 07 Jul 2026 10:32 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 10:32 PM IST
सार

धार जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में चरित्र पर संदेह के चलते पति ने शराब के नशे में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव बिस्तर पेटी में छिपाकर रात वहीं सोया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Wife strangled to death over suspicions regarding her character;
घटना स्थल पर जाँच करते हुए पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम राजगढ़ नगर के भानगढ़ रोड स्थित शंकरपुरा क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चरित्र पर संदेह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को घर में रखी बिस्तर पेटी में छिपा दिया और पूरी रात उसी पेटी के ऊपर सोता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

सुबह खुला राज, बिस्तर पेटी से मिला शव
राजगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह 35 वर्षीय हीना खराड़ी के लापता होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने उसके पति कमलेश खराड़ी (40) के व्यवहार पर संदेह जताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमलेश से पूछताछ की। उसके बयान संदिग्ध लगने पर घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बिस्तर पेटी खोलने पर उसमें हीना का शव मिला।

विज्ञापन


शराब के नशे में हुई हत्या
प्रारंभिक जांच और पूछताछ में आरोपी कमलेश ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। सोमवार रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि शराब के नशे में कमलेश ने हीना का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: फर्जी ई-चालान APK से 24.40 लाख की साइबर ठगी, गुजरात पुलिस ने उज्जैन से दो आरोपी दबोचे


झगड़े से घबराकर बुआ के घर चले गए थे बच्चे
पुलिस के अनुसार, कमलेश और हीना ने करीब 10 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। पिछले कुछ समय से कमलेश शराब का आदी हो गया था, जिसके कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार रात भी झगड़ा बढ़ने पर दंपति के चारों बच्चे (तीन बेटियां और एक बेटा) डर के कारण अपनी बुआ के घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वे लौटे तो घटना का पता चला।

थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed