सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fake Millionaire Exposed: Painter Posed as Crorepati Using Mansion Photos How Victim Tracked Him Down

पुट्टी-पुताई करने वाला बना फर्जी करोड़पति: कोठियों की तस्वीरें दिखाकर हुआ फरार, कैसे मुरैना में मिली पीड़िता?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल में इंस्टाग्राम पर फर्जी पहचान बनाकर रईस होने का दिखावा करने वाले युवक ने 18 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने साइबर ट्रैकिंग के जरिए मुरैना से छात्रा को सकुशल बरामद किया, जबकि आरोपी फरार है।

Fake Millionaire Exposed: Painter Posed as Crorepati Using Mansion Photos How Victim Tracked Him Down
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान और दिखावटी लाइफस्टाइल के जरिए एक कॉलेज छात्रा को अपने प्रभाव में लेकर साथ ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को मुरैना जिले से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आरोपी युवक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।



इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी पहचान
पुलिस के अनुसार, ग्वालियर जिले के मोहसान निवासी 28 वर्षीय करण धनक पुट्टी-पुताई का काम करता है। उसने इंस्टाग्राम पर "करण राजपूत" नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। काम के दौरान वह जिन आलीशान मकानों में जाता था, वहां तस्वीरें खिंचवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था, ताकि खुद को संपन्न और रसूखदार परिवार का सदस्य साबित कर सके। इसी दिखावटी जीवनशैली से प्रभावित होकर जैतपुर की 18 वर्षीय प्रथम वर्ष की छात्रा उसके संपर्क में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मारपीट-फायरिंग और VIP ट्रीटमेंट के आरोप से उलझी जांच, VIDEO में ऐसा क्या जिसने चौंकाया
विज्ञापन


सुनियोजित तरीके से पहुंचा जैतपुर
थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी पहले ट्रेन से ग्वालियर से शहडोल पहुंचा, फिर बस से बुढार और ऑटो के जरिए जैतपुर आया। यहां उसने छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती के अचानक लापता होने पर परिजनों ने 6 जून को जैतपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

साइबर सेल की मदद से मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन मुरैना जिले में मिली। पुलिस टीम ने आरोपी के मामा के घर दबिश देकर युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया।

बयान के बाद होगी आगे की कार्रवाई
थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवती को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अब न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने युवाओं से सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फर्जी प्रोफाइल और दिखावटी जीवनशैली से सतर्क रहने की अपील भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed