{"_id":"6a3be88cf819058c0d01f616","slug":"fire-breaks-out-at-police-station-in-seoni-district-destroys-important-documents-and-technical-equipment-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seoni News: थाना परिसर के कंप्यूटर कक्ष में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और तकनीकी उपकरण जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seoni News: थाना परिसर के कंप्यूटर कक्ष में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और तकनीकी उपकरण जलकर खाक
Wed, 24 Jun 2026 07:54 PM IST
Dinesh Sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: Dinesh Sharma
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:54 PM IST
सार
सिवनी के घंसौर थाना परिसर में देर रात कंप्यूटर कक्ष में भीषण आग लगने से प्रिंटर, इन्वर्टर, बैटरियां और कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग के कारणों की जांच जारी है, जबकि महत्वपूर्ण रिकॉर्ड नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
सिवनी जिले के घंसौर थाने में आग से उपकरण जल गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिवनी जिले के घंसौर थाना परिसर से एक बेहद सनसनीखेज और गंभीर मामला सामने आया है। यहां देर रात थाना परिसर के भीतर बने कंप्यूटर कक्ष में अचानक अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में कंप्यूटर कक्ष के भीतर रखे प्रिंटर, इन्वर्टर, हैवी बैटरी और कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज जलकर पूरी तरह से खाक हो गए हैं।
विज्ञापन
जिस वक्त यह हादसा हुआ थाने में रात्रि कालीन ड्यूटी पर पुलिसकर्मी तैनात थे। अचानक कमरे से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख परिसर में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। जवानों ने स्थानीय संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी में मानसून की एंट्री: नौ दिन की देरी से पहुंचा, अगले चार दिन में प्रदेश के अधिकांश हिस्से होंगे तरबतर
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी देर रात ही मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रभावित कंप्यूटर कक्ष का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा आग से हुए नुकसान का सटीक आकलन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है।
रिकॉर्ड नष्ट होने की आशंका,जांच शुरू
थाना परिसर के अंदर सुरक्षित माने जाने वाले हिस्से में हुई इस आग से पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में थाने के कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड, आपराधिक डेटा और तकनीकी कार्यों से जुड़े जरूरी दस्तावेज नष्ट हो गए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से इस घटना की गहन जांच में जुट गई है।
