{"_id":"5fc3b8868ebc3e9b93593b05","slug":"girl-from-nepal-travels-to-madhya-pradesh-to-meet-her-fb-friend-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक लव : नेपाल से आई 16 साल की लड़की, बोली- मुझे प्रेमी के साथ रहना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक लव : नेपाल से आई 16 साल की लड़की, बोली- मुझे प्रेमी के साथ रहना है
Sun, 29 Nov 2020 08:34 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 29 Nov 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल की 16 वर्षीय एक लड़की फेसबुक पर बने अपने मित्र से मिलने मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा आ गई। लड़की ने पुलिस से कहा कि उसे अपने प्रेमी के साथ ही रहना है। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों को सूचित कर दिया है। साथ ही कोरोना जांच कराने के बाद लड़की को एक बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस (एसडीओपी) मोहन सारवान ने बताया कि नेपाल की किशोरी विगत दो सालों से मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के आष्टा स्थित मुबारिकपुर मांडली के रहने वाले 20 वर्षीय एक युवक के साथ चैटिंग के जरिये संपर्क में थी। वह शनिवार को उससे मिलने के लिए नेपाल से आष्टा पहुंच गई। उन्होंने बताया कि किशोरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वह नेपाल से भारत हवाई मार्ग से आई और उसके बाद बस सहित यातायात के विभिन्न साधनों का उपयोग करते हुए सड़क मार्ग से आष्टा पहुंची।
विज्ञापन
सारवान ने बताया कि जिस युवक से इसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई है, वह आष्टा में एक मेडिकल स्टोर पर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि इस युवक ने पुलिस को बताया कि यह किशोरी उससे मिलने के लिए नेपाल से आष्टा आई है। कोविड-19 जांच के बाद किशोरी को आष्टा से करीब 80 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। किशोरी के परिजन को भी इसकी सूचना दे दी गई है और यह समिति उसे वापस नेपाल भेजने का बंदोबस्त कर रही है।
विज्ञापन
