सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Overloaded trolley overturns, three people including a farmer die tragically after being crushed under bars

गुना में बड़ा हादसा: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सरियों के नीचे दबने से किसान समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना जिले के कुंभराज क्षेत्र में धनिया बेचकर लौट रहे किसान की ओवरलोड ट्रॉली ढलान पर पलट गई। ट्रॉली में लदी लोहे की सरियों के नीचे दबकर किसान समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से बकोन्या गांव में शोक फैल गया, पुलिस ने जांच शुरू की। 

Overloaded trolley overturns, three people including a farmer die tragically after being crushed under bars
सरियों से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, जिसमें दबने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिले के कुंभराज क्षेत्र में गुरुवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। कृषि उपज मंडी से धनिया बेचकर घर लौट रहे एक किसान की ओवरलोड ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रॉली में लदी भारी लोहे की सरियों के नीचे दबने से किसान सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंभराज क्षेत्र के बकोन्या गांव निवासी बाबूलाल मीना (60) अपने बेटे लाखन मीना और बटियादार जगदीश अहिरवार (45) व रमन अहिरवार (22) के साथ कुंभराज मंडी में धनिया बेचने आए थे। उपज बेचने के बाद बाबूलाल ने गांव में चल रहे मकान निर्माण कार्य के लिए करीब 10 क्विंटल से अधिक लोहे की सरिया खरीदी। सरियों को ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर सभी लोग वापस गांव की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर एमबीए छात्रा मर्डर केस : गला घोंटने से नहीं हुई मौत, चाकू के गहरे वार के बाद हुई, रिपोर्ट में खुलासा

ढलान पर बिगड़ा संतुलन
बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे मृगवास मार्ग पर गणेशपुरा के पास घाटीनुमा ढलान पर पहुंचते ही ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। अधिक भार और ढलान के कारण वाहन संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के पलटते ही उसमें लदी भारी-भरकम सरियां सीधे नीचे बैठे बाबूलाल, जगदीश और रमन पर आ गिरीं। वजन इतना अधिक था कि तीनों को संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

ये भी पढ़ें- पड़ोसी अधेड़ ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी; दहशत इतनी कि दो दिन बोल न सकी

भारी वजन बना मौत का कारण
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर दौड़ लगाई। लेकिन सरियों और ट्रॉली का भार इतना ज्यादा था कि तत्काल राहत कार्य संभव नहीं हो सका। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से जेसीबी की सहायता से ट्रॉली को सीधा किया गया और सरियों को हटाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले जा सके। पुलिस के अनुसार, भारी वजन और गंभीर चोटों के कारण तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

हादसे के कारण मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रॉली के ओवरलोड होने और ढलान पर संतुलन बिगड़ने को हादसे का कारण माना जा रहा है। एक ही गांव के तीन लोगों की एक साथ मौत से बकोन्या गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed