{"_id":"6a5cd03b288fe76826082778","slug":"speeding-wreaks-havoc-on-the-guna-gwalior-highway-an-artica-bike-collision-leaves-an-entire-family-devastated-killing-a-husband-wife-and-an-innocent-child-guna-news-c-1-1-noi1454-4518877-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुना-ग्वालियर हाईवे पर हादसे में तीन की मौत: कार-बाइक भिड़ंत में उजड़ा परिवार, पति-पत्नी और मासूम की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुना-ग्वालियर हाईवे पर हादसे में तीन की मौत: कार-बाइक भिड़ंत में उजड़ा परिवार, पति-पत्नी और मासूम की गई जान
Sun, 19 Jul 2026 08:12 PM IST
गुना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: गुना ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 08:12 PM IST
सार
गुना-ग्वालियर हाईवे पर भदौरा गांव के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट मैं उजड़ पूरा परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार की शाम गुना-ग्वालियर हाईवे 46 पर रफ्तार ने तीन जिंदगियों को लील लिया। म्याना थाना क्षेत्र के भदौरा गांव के पास हुई आमने-सामने की टक्कर इतनी भयावह थी कि एक पल में एक पूरा परिवार बिखर गया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार और सन्नाटा दोनों एक साथ गूंजे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। गुना की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर पति, पत्नी और उनका छोटा बच्चा सवार होकर जा रहे थे। ठीक उसी समय सामने से ग्वालियर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि चालक को ब्रेक लगाने का समय तक नहीं मिला। टक्कर के साथ ही बाइक चकनाचूर हो गई और बाइक पर सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दतिया में कांग्रेस मंच से भाजपा प्रत्याशी ने मांग डाले वोट, जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही म्याना थाना प्रभारी बृजमोहन भदौरिया अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले घायलों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने अर्टिगा कार को जब्त कर लिया और कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले आई। शुरुआती पूछताछ में चालक ने तेज रफ्तार और अचानक सामने आ जाने की बात कही है। तीनों शवों को एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए गुना जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल शवों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।
स्थानीय लोग बताते हैं कि गुना-ग्वालियर फोरलेन पर ओवरस्पीड और गलत ओवरटेक की घटनाएं आए दिन होती हैं। जो परिवार बाइक पर सवार था, वह अपने घर की तरफ लौट रहा था। पति-पत्नी के साथ उनका मासूम बच्चा भी था। चंद मिनटों में खुशियों से भरा घर मातम में बदल गया। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल और थाने में भीड़ जमा हो गई। हर आंख नम थी। लोग बस यही कह रहे थे कि रफ्तार की भेंट चढ़ गया एक पूरा परिवार। म्याना थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया, शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कार चालक से पूछताछ की जा रही है। मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों के आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
