फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Harda News The government school in Kelanpur village is filled with knee-deep rainwater

Harda News: सरकारी स्कूल में घुटनों तक भरा बारिश का पानी, मासूमों की सुरक्षा पर सवाल

Thu, 13 Aug 2026 10:33 AM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 10:33 AM IST
सार

हरदा के केलनपुर गांव में बारिश के पानी से शासकीय प्राथमिक स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र जलमग्न हो गए हैं। परिसर में घुटनों तक पानी भरने से बच्चों और कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। जर्जर भवन और जलनिकासी की समस्या के बावजूद शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

विज्ञापन
Harda News The government school in Kelanpur village is filled with knee-deep rainwater
हरदा के सरकारी स्कूल में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदा जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर ग्राम केलनपुर में सरकारी तंत्र की उदासीनता का गंभीर मामला सामने आया है। यहां शासकीय प्राथमिक स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बारिश के पानी से जलमग्न हो गए हैं। स्कूल परिसर में घुटनों तक पानी भरने के कारण छोटे-छोटे बच्चों, शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी से होकर बच्चों को स्कूल पहुंचना पड़ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार केलनपुर में बारिश के दिनों में हर साल यही स्थिति बनती है। खेतों और सड़कों का पानी सीधे स्कूल परिसर में पहुंच जाता है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पूरा परिसर जलमग्न हो जाता है। वहीं स्कूल भवन की छत भी जर्जर होकर गलने लगी है और दीवारों की हालत भी खराब है। आंगनवाड़ी केंद्र का भवन भी जर्जर होने के कारण इसे प्राथमिक शाला के बरामदे में संचालित करना पड़ रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों को बरामदे में बैठाकर गतिविधियां कराई जाती हैं। बारिश के दौरान परिसर में पानी भरने से बच्चों को बैठाना और आंगनवाड़ी का कामकाज संचालित करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आज शिवपुरी-श्योपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल से पूर्वी एमपी जबलपुर-रीवा-शहडोल में तीन दिन झमाझम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Harda News The government school in Kelanpur village is filled with knee-deep rainwater
हरदा के सरकारी स्कूल में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू नागरे ने बताया कि कई बार विभाग और ग्राम पंचायत सरपंच को समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान पाठक सुनील उइके ने बताया कि बारिश के दिनों में सड़कों और खेतों का पानी स्कूल परिसर में भर जाता है। इस संबंध में संबंधित विभाग को लिखित सूचना दी जा चुकी है। ग्रामीणों और शिक्षकों का कहना है कि कई बार अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच कमलेश पटेल से पक्ष जानने पर उन्होंने कहा कि वे फिलहाल गांव से बाहर हैं और 14 तारीख को इस मामले में अपना पक्ष देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed