सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   The lovers who ran away from home were kidnapped by their family in a filmy style

Harda News: घर से भागे प्रेमी युगल को परिजन ने फिल्मी स्टाइल में किया किडनैप, फिर खुला चौंकाने वाला राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Mon, 04 Aug 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
सार

हरदा में प्रेमी युगल को बीच बाजार से कार में जबरन बैठाकर अपहरण किया गया। सीसीटीवी में घटना कैद हुई। जांच में पता चला कि दोनों दतिया से भागे थे और लड़की के परिजन ही उन्हें ले गए। युवक ने शादी का दावा किया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

The lovers who ran away from home were kidnapped by their family in a filmy style
घर से भागे प्रेमी युगल को परिजन ने फिल्मी स्टाईल में किया किडनैप
विज्ञापन

विस्तार

हरदा के कोतवाली थाना अंतर्गत बीच बाजार से एक प्रेमी युगल के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे की बताई जा रही है, जब एक युवक और युवती होटल हवेली के सामने पैदल जा रहे थे। इस दौरान अचानक पहले एक ब्लैक कलर की कार उनके आगे आकर रुकती है, जिसके बाद पीछे से आने वाली एक सफेद कलर की कार से कुछ लोग बाहर निकल कर अचानक प्रेमी युवक युवती को पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में धकेल कर अंदर बैठा लेते हैं। इसके बाद दोनों ही गाड़ियां वहां से रवाना हो जाती हैं। यह पूरी घटना आसपास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और मामले की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी लगते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना किया, और उस रास्ते से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान मामले की जांच करने पहुंचे एएसआई दिनेश शेखावत को स्थानीय लोगों ने घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच में ब्लैक कलर की कार चलाने वाले युवक की पहचान शहर के छीपानेर रोड के स्वागत गेट के पास रहने वाले भीम आर्मी संगठन के संभागीय अध्यक्ष महेंद्र काशिव के रूप में की गई। वहीं पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो मालूम चला कि युवक-युवती दतिया जिले से भागकर हरदा आए थे। अपहरण करने वाले लड़की के परिजन ही थे, जो उन्हें उठाकर वापस दतिया ले जा रहे थे। जानकारी के अनुसार युवती और उसका प्रेमी एक ही गोत्र के होकर आमने-सामने ही रहते थे। इस दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग परवान चढ़ा, लेकिन परिजन को यह मंजूर नहीं था। इसलिए दोनों ने घर से भागने का प्लान बनाया, और इस बीच उनकी लोकेशन की जानकारी परिजन को लग गई।

ये भी पढ़ें- नौरोजाबाद पुलिस ने किया डकैती कांड का पर्दाफाश, डिलीवरी बॉय को लूटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
 
पुलिस से ही मिली थी लड़का लड़की की लोकेशन
अपहरण करने के आरोपों के बीच थाने पहुंचे महेंद्र काशिव मेहरा ने बताया कि वे तो केवल उनके मित्र के परिवार की मदद के उद्देश्य से गए थे। युवक युवती के बीच में प्रेम प्रसंग है। जिस पर दतिया से उनके संगठन के ही एक साथी ने फोन पर बताया था कि लड़की का परिवार काफी चिंतित है और उसकी लोकेशन भी उन्हें पुलिस से ही मिली थी। इसके बाद वे लोकेशन के हिसाब से वहां पहुंचे थे। वे तो केवल पारिवारिक मामला होने के चलते मदद करने पहुंचे थे, लेकिन वहां युवक-युवती उन्हें देखकर भागने लगे तो उन्हें साथ में गाड़ी में बैठाकर ले गए थे। हालांकि जब उनसे पूछा कि लड़का लड़की अभी कहां है तो उन्होंने बताया कि वे रास्ते में हैं और थाने ही आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें-बिग बॉस में एंट्री दिलाने के लिए डॉक्टर से 50 लाख मांगे, 10 लाख एडवांस लेकर डकारे
 
युवती से की शादी, जबरदस्ती ले जाया गया
इधर कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश के नंबरों वाली एक सफेद गाड़ी पुलिस थाने पहुंची। इसमें लड़का और लड़की दोनों सवार थे। उन्हें कोतवाली थाने लाया गया। जहां पुलिस कस्टडी में युवक और युवती दोनों को थाने के अंदर पूछताछ के लिए ले जाया गया। हालांकि इस दौरान युवक ने जाते हुए पत्रकारों के सवाल पर जवाब दिया कि उसने युवती से शादी की थी, जिसके बाद उसे जबरदस्ती तरीके से ले जाया गया।

घर से भागे प्रेमी युगल को परिजन ने फिल्मी स्टाईल में किया किडनैप

सीसीटीवी देख पुलिस ने सुलझाई गुत्थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed