{"_id":"6af544aca9ed45503809e953","slug":"indore-software-engineer-dies-after-jumping-from-fourth-floor-of-hotel-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: होटल की चौथी मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, बीते डढ़े महीने से रह रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: होटल की चौथी मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, बीते डढ़े महीने से रह रहा था
Thu, 12 Nov 2026 10:40 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:40 AM IST
सार
इंदौर के निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से कूदकर 46 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजकुमार यादव की मौत हो गई। वह डेढ़ महीने से पत्नी और बेटी के साथ होटल में रह रहा था। होटल का किराया बकाया था। लसूड़िया पुलिस परिजनों और होटल कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निपानिया क्षेत्र स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से कूदकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुदकुशी कर ली। घटना बुधवार देर रात करीब 2:00 बजे की है, जब होटल के कर्मचारी ने परिसर के पीछे खाली पड़े प्लॉट में व्यक्ति को गंभीर हालत में पड़ा देखा। कर्मचारी तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान लक्ष्मी नगर निवासी 46 वर्षीय राजकुमार यादव के रूप में हुई है। वह पिछले डेढ़ महीने से अपनी पहली पत्नी और आठ साल की बेटी के साथ होटल में ठहरा हुआ था। लसूड़िया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- इंदौरः क्या मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की नहीं सुन रहे अधिकारी? परेशान होकर बेटे ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र
विज्ञापन
बकाया किराया और प्लॉट का सौदा
पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी सरवरी बेगम ने बताया कि होटल का किराया 70,000 रुपये से अधिक हो चुका था। इस पर होटल संचालक ने उनसे बेटी को लेकर चले जाने को कहा था, ताकि राजकुमार वहां रहकर काम करे और बकाया रकम चुका सके। इसके बाद सरवरी बुधवार शाम को ही बेटी के साथ निकल गई थी और उसने कोलकाता पहुंचकर पैसे भेजने का आश्वासन दिया था। राजकुमार को एक प्लॉट के सौदे के एवज में यश श्रीवास्तव नामक व्यक्ति से रुपये मिलने थे। यश ने बृहस्पतिवार को भुगतान करने की बात कही थी। राजकुमार की योजना इसी राशि से होटल का बकाया किराया चुकाने और फिर अपना काम शुरू करने की थी।
पारिवारिक पृष्ठभूमि और विवाह विवाद
मृतक राजकुमार यादव पहले नौकरी करता था, लेकिन बाद में नौकरी छोड़कर खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहता था। सरवरी से उसकी पहचान वर्ष 2007 में हुई थी, जो सरवरी की भी दूसरी शादी थी। इसके बाद वर्ष 2010 में राजकुमार ने परिजनों की सहमति से प्रीति यादव नाम की महिला से शादी कर ली। दोनों को कुछ समय तक भोपाल में साथ रखा गया। जब परिजनों को राजकुमार के दूसरे धर्म की महिला के साथ रहने की जानकारी मिली, तो विरोध शुरू हो गया। इसके बाद राजकुमार सरवरी के साथ रहने लगा, जबकि प्रीति अपने परिजनों के साथ रहने लगी।
किराए के मकानों और होटलों का सफर
सरवरी के माता-पिता के निधन के बाद दिसंबर, 2025 से राजकुमार और सरवरी अलग-अलग होटलों व किराए के मकानों में रह रहे थे। राजकुमार के परिवार में माता-पिता और एक भाई हैं, जो पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। राजकुमार को अपने पिता का प्लॉट बिकने के एवज में मिलने वाली रकम का इंतजार था। लसूड़िया पुलिस होटल कर्मचारियों और परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।