फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The ongoing Shivmahapuran story in Depalpur concludes, film actress Shilpa Shetty will present a 21 feet Shivling

इंदौर: देपालपुर में चल रही शिवमहापुराण कथा का समापन, फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भेंट करेंगी 21 फीट का शिवलिंग

Wed, 16 Mar 2022 06:58 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 16 Mar 2022 06:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के देपालपुर में चल रही शिवमहापुराण कथा का समापन हुआ। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मंदिर में 21 फीट का शिवलिंग देने की बात कही। यूनियन बैंक की मैनेजर ने भी 21 लाख रुपये देने की बात कही। 

विज्ञापन
Indore: The ongoing Shivmahapuran story in Depalpur concludes, film actress Shilpa Shetty will present a 21 feet Shivling
देपालपुर स्थित 24 अवतार मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के समीप देपालपुर में चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान लाखों भक्त उमड़े। सात दिवसीय कथा के समापन के दौरान करीब तीन लाख से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। इधर कथास्थल पर बन रहे मंदिर को लेकर दानदाता भी सामने आए। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने 21 फीट का संगमरमर का शिवलिंग देने की बात कही।
विज्ञापन


गौरतलब है कि देपालपुर में पं. प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले की शिव महापुराण कथा चल रही थी। आस्था चैनल पर इसका प्रसारण हो रहा था। इस कथा में अलग-अलग जिलों व शहरों के 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। कथा के समापन के दौरान बिल्व पत्र का वितरण हुआ। कथा में दानदाताओं ने दिल खोलकर दान दिया और रुद्र के 11 मंदिरों के साथ-साथ नौ देवियों के मंदिर की राशि भी दानदाताओं ने दान की। आस्था चैनल पर कथा का सीधा प्रसारण हो रहा था। कथा सुनकर दिल्ली में यूनियन बैंक में कार्यरत मैनेजर किरण सुधाजी ने 24 अवतार मंदिर में बन रहे शिव के 11 रुद्र मंदिर से इतनी प्रभावित हुई कि उसने एक मंदिर की राशि 21 लाख रुपये दान कर दिए। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उनकी माता द्वारा 11 रुद्र अवतार मंदिर में 21 फीट का संगमरमर का शिवलिंग देने की घोषणा की गई। बताया जा रहा है कि चौबीस अवतार मंदिर में 11 रूद्र अवतार मंदिर बनाने के लिए सवा दो करोड़ रुपयों की जरुरत थी लेकिन दानदाताओं ने साढ़े चार करोड़ रुपये एकत्र कर दिए। इसके बाद आयोजकों ने तय किया कि अब यहां नौ देवी मंदिर और शिव परिवार का एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


गाय, बेटी व ब्राह्मण का बताया महत्व
सीहोर में कथा के दौरान हुए घटनाक्रम के बाद से ही देपालपुर में प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था की थी। इसलिए जब कथा का समापन हुआ तो पुलिस-प्रशासन को भी राहत मिली। कथा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिन्दू जागरण मंच, आजाद डिफेंस एकेडमी, पृथ्वी एकेडमी तथा श्रीराम चरित्र मानस मंडल चांदेर ने सेवाएं दी। कथा के अंतिम दिन पं.मिश्रा ने गाय, बेटी व ब्राह्मण की ताकत बताई। कहा कि भगवान भोलेनाथ को एक लोटा जल चढ़ाने का जो महत्व है उसी प्रकार सद्कार्य भक्ति करने का भाव है। भक्त जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी की आवाज सुनकर गोपियां दौड़ी चली जाती थी उसी प्रकार भोलेनाथ की शिवपुराण में श्रद्धालु चले आते हैं। गाय, बेटी व ब्राह्मण इन तीनो में वह ताकत होती है कि ये काल को भी काट सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed