{"_id":"646d7fc005a1b41245059959","slug":"dewas-road-accident-horrific-road-accident-on-dewas-bypass-near-indore-four-people-died-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dewas Road Accident: इंदौर के पास देवास बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas Road Accident: इंदौर के पास देवास बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 24 May 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश में इंदौर जिले से होकर गुजरने वाले देवास बाइपास पर बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डंपर डिवाइडर तोड़ता हुआ एक लोडिंग आटो से टकराकर पलट गया।
भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर शहर के बाइपास पर जेल चौराहे के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना बुधवार सुबह करीब चार बजे हुई।
Trending Videos
बता दें कि एक तेज रफ्तार डंपर डिवाइडर तोड़ता हुआ एक लोडिंग आटो से टकराकर पलट गया। लोडिंग में घर गृहस्थी का सामान भरा था। हादसे में दो और तीन साल के दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष सहित एक अन्य के मौत की पुष्टि हुई है। दो अन्य गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रानी पति सूरज निवासी सागर और उनके दोनों बच्चे ऋतिक दो साल और अंशू तीन साल और एक डंपर में बैठा व्यक्ति धर्मेन्द्र की मौत हुई है। महिला का पति सूरज और ऑटो चालक बब्लू पिता अजब सिंह निवासी रायसेन घायल हैं।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मशक्कत करने के बाद घायलों और मृतकों को निकाला जा सका। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल, डंपर के डिवाइडर रोड सड़क के दूसरी ओर आने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

कमेंट
कमेंट X