Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-air-pollution-rises-drastically-after-diwali-firecrackers-2026

इंदौरः सबसे स्वच्छ शहर में सांस लेना मुश्किल, सुबह तक छाए रहे धुएं के गुबार, खतरनाक स्तर पर पहुंचा एक्यूआई

Mon, 09 Nov 2026 06:36 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 09 Nov 2026 06:36 AM IST
सार

इंदौर में दिवाली की रात हुई भारी आतिशबाजी के कारण हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। पूरा शहर धुंध और जहरीले धुएं की लपेट में आ गया है, जिससे लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की परेशानी हो रही है। प्रशासन सफाई और जल छिड़काव में जुटा है।

विज्ञापन
indore-air-pollution-rises-drastically-after-diwali-firecrackers-2026
इंदौर में देर रात तक सड़कों पर जमा धुआं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा हासिल करने वाला इंदौर शहर दिवाली की रात हुई भीषण आतिशबाजी के चलते प्रदूषण की चपेट में आ गया है। रोशनी के इस त्योहार के अगले ही दिन पूरा शहर धुंध और जहरीले धुएं की मोटी परत से ढक गया। आतिशबाजी के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है, जिससे आम नागरिकों और विशेष रूप से सांस के मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दिवाली पर इंदौर में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया। 8 नवंबर की रात 12 बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 1331 दर्ज किया गया। इसे 'हैजार्डस' यानी बेहद खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। इस दौरान PM2.5 का स्तर 743 और PM10 का स्तर 900 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज हुआ। इस दौरान दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में इंदौर 11वें नंबर पर रहा।
विज्ञापन


सुबह की सैर पर निकले लोग हुए परेशान
दिवाली की रात से सुबह तक हवा में PM2.5 और PM10 कणों का स्तर सामान्य से कई गुना अधिक दर्ज किया गया। सुबह की सैर पर निकले लोगों और बुजुर्गों ने आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। धुंध के कारण सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही, जिससे वाहन चालकों को भी भारी परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरणविदों ने जाहिर की चिंता 
शहर के पर्यावरणविदों का कहना है कि लगातार पटाखों के इस्तेमाल से न केवल वायु प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि ध्वनि प्रदूषण और कचरे की समस्या भी गंभीर रूप ले लेती है। स्थानीय पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि इंदौर स्वच्छता में हमेशा मिसाल कायम करता है, लेकिन त्योहारों के दौरान अत्यधिक पटाखे फोड़ने से पर्यावरण पर भारी असर पड़ता है। नागरिकों को अब पर्यावरण-अनुकूल उत्सव मनाने की ओर कदम बढ़ाना होगा।


सुबह से जुटा प्रशासन
नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की टीमें सुबह से ही सड़कों पर फैले पटाखों के मलबे की सफाई और सड़कों पर पानी के छिड़काव में जुट गई हैं ताकि धूल और जहरीले कणों को वातावरण में जमने से रोका जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आने वाले दिनों में संवेदनशील क्षेत्रों में मास्क का प्रयोग करें और श्वसन संबंधी समस्या महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed