Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Anadi Tagde from Indore has been named captain of the India Under-19 team; one player selected from Ma

इंंदौर : इंदौर की अनादि तागड़े भारत अंडर-19 की कप्तान बनी, मध्य प्रदेश से एक खिलाड़ी का चयन

Mon, 09 Nov 2026 06:59 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 09 Nov 2026 06:59 PM IST
सार

 गेंदबाज अनादि तागड़े ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें अंडर-19 महिला त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला के लिए इंडिया अंडर-19 बी टीम की कप्तानी सौंपी गई है। बेंगलुरु में होने वाली इस श्रृंखला में भारत की ए और बी टीमों के साथ नेपाल की टीम भी हिस्सा लेगी।

विज्ञापन
Indore: Anadi Tagde from Indore has been named captain of the India Under-19 team; one player selected from Ma
अनादि तागड़े - फोटो : amarujala

विस्तार

विज्ञापन

मध्यप्रदेश की क्रिकेटर अनादि तागड़े को भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की आगामी त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला के लिए इंडिया अंडर-19 बी टीम की कप्तानी सौंपी गई है। भारत की अंडर-19 ए और बी टीमों के साथ नेपाल की अंडर-19 टीम भी इस श्रृंखला में हिस्सा लेगी। यह प्रतियोगिता आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
 

हाल ही में बिलासपुर में आयोजित महिला अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में अनादि ने अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया। टूर्नामेंट में उन्होंने 10 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। फाइनल मुकाबले में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 4 ओवर में महज 18 रन देकर 3 विकेट झटके। इस प्रभावशाली प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। मध्यप्रदेश से इस श्रृंखला के लिए चयनित होने वाली वह एकमात्र खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

 

अनादि के गेंदबाजी आंकड़े भी उनकी क्षमता को दर्शाते हैं। 10 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लेने के आधार पर उनका गेंदबाजी औसत 10.25 और इकॉनमी रेट 4.10 रहा। वहीं, उनका गेंदबाजी स्ट्राइक रेट 15 गेंद प्रति विकेट रहा। पहले तीन मुकाबलों के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने एक भी वाइड या नो-बॉल नहीं की और केवल एक चौका दिया। उनके नाम एक मेडन ओवर भी रहा। ये आंकड़े उनकी गेंदबाजी में अनुशासन, नियंत्रण और बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखने की क्षमता को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब बेंगलुरु में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला अनादि के लिए नई चुनौती होगी। इंडिया अंडर-19 बी टीम की कप्तान के रूप में उन्हें अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ टीम का नेतृत्व करने, खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने और मैदान पर रणनीतिक फैसले लेने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। नेपाल की अंडर-19 टीम के खिलाफ मुकाबलों से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed