फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Arrival of migratory birds begins in Indore; Pipliyahana Lake becomes their new stopover this time.

इंदौर: इंदौर में विदेशी परिंदों के आने का सिलसिला शुरू, इस बार पिपलियापाला तालाब बना डेरा

Thu, 01 Oct 2026 08:36 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 01 Oct 2026 08:36 AM IST
सार

विदेशी परिंदों को अब पीपल्यापाला तालाब भी रास आने लगा है। यहाँ 100 से भी अधिक सुंदर पेंटेड स्टॉर्क पक्षियों के झुंड ने डेरा डाल रखा है, जिनका एक साथ उड़ान भरना और तालाब किनारे विचरण करना शहर के पक्षी प्रेमियों के लिए आकर्षण का खास केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन
Indore: Arrival of migratory birds begins in Indore; Pipliyahana Lake becomes their new stopover this time.
तालाब में पेंटेड स्टॉर्क के झुंड - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर के पीपल्यापाला तालाब में इन दिनों प्रवासी पक्षी पेंटेड स्टॉर्क के झुंड ने डेरा डाला है। ज्यादर विदेशी परिंदे सिरपुर तालाब को अस्थाई डेरा बनाते है, लेकिन अब शहर के पिपलियापाला तालाब को भी परिंदे पसंद कर रहे है। तालाब में पेंटेड स्टॉर्क के झुंड एक साथ उड़ान भरते तो अलग ही माहौल नजर आता है। इन परिंदों को देखने के लिए कई पक्षी प्रेमी भी आते है। सफेद-काले पंखों और गुलाबी रंग की खास पहचान वाले इन पक्षियों का समूह एक साथ आसमान की ओर बढ़ता है तो नजारा देखते ही बनता है।

विज्ञापन

 

खास बात यह है कि पेंटेड स्टॉर्क समूह में रहना पसंद करते हैं। ये झुंड में उड़ान भरने के साथ ही तालाब के किनारे एक साथ बैठते और सामूहिक रूप से भोजन की तलाश करते नजर आते हैं। पीपल्यापाला में 100 से ज्यादा पक्षियों का एक साथ उड़ान भरना इनके सामूहिक व्यवहार और एकजुटता का खूबसूरत दृश्य पेश कर रहा है।

विज्ञापन


दक्षिण एशिया का खूबसूरत जलपक्षी

पेंटेड स्टॉर्क बड़े आकार का जलपक्षी है। यह दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के विभिन्न हिस्सों में पाया जाता है और भारत में भी इसकी अच्छी संख्या देखी जाती है। यह तालाबों, झीलों और उथले जलक्षेत्रों के आसपास रहना पसंद करता है। इसकी लंबी टांगें और लंबी चोंच उथले पानी में मछली व अन्य जलीय जीवों की तलाश में मदद करती हैं। सफेद शरीर, काले पंखों और गुलाबी रंग की टांगों के कारण इसकी पहचान आसानी से हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed