फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-becomes-bollywood-shooting-hub-papa-ki-pari-project-news

इंदौरः सड़कों पर उतरी ‘पापा की परी’, सीख रही ट्रैफिक के नियम, जनता को भी सिखाएगी

Thu, 10 Sep 2026 06:49 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 10 Sep 2026 06:49 AM IST
सार

इंदौर में हाल ही में प्रोजेक्ट पापा की परी की शूटिंग संपन्न हुई, जो मनोरंजन के जरिए यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश देता है। इसमें स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ शहर को बॉलीवुड शूटिंग हब के रूप में उभारने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन
indore-becomes-bollywood-shooting-hub-papa-ki-pari-project-news
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के साथ क्षितिज और फिल्म के अन्य सदस्य। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर की खूबसूरत सड़कों और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हाल ही में प्रोजेक्ट ‘पापा की परी’ की शूटिंग हुई है। यह प्रोजेक्ट मनोरंजन के साथ-साथ यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश भी अपने अनूठे अंदाज में देने जा रहा है। पापा की परी प्रोजेक्ट के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर एवं अभिनेता क्षितिज पंवार बताते हैं कि इस गीत को मनोरंजन और हास्य के साथ इस तरह प्रस्तुत किया गया है, ताकि आज की ‘पापा की परी’ और ‘मम्मी के शहजादे’ के साथ-साथ उनके माता-पिता भी यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हों। 
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से बन रही फिल्म
इंदौर के क्षितिज पंवार मुंबई में स्थापित अभिनेता हैं और पिछले कई वर्षों से बॉलीवुड एवं विज्ञापन जगत में सक्रिय हैं, लेकिन इंदौर और आसपास के स्थानीय कलाकारों को बेहतर मंच और अवसर देने के उद्देश्य से उन्होंने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए इंदौर को ही चुना। इस प्रोजेक्ट को मुंबई के Everybody's production एव इंदौर के  OIC Studio के तत्वाधान में बनाया जा रहा है, जिसमें इंदौर प्रशासन व यातायात विभाग का सहयोग रहा |
विज्ञापन


मनोरंजन के साथ ट्रैफिक के नियमों का संदेश
क्षितिज का मानना है कि मनोरंजन के माध्यम से दिया गया यह संदेश, माता पिता द्वारा बच्चों को यातायात के नियमों को पालन करने के लिए सचेत करेगा, 
इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में हुए इस शूट में मुख्य कलाकार क्षितिज पंवार, त्रिशा सैनी, सोनिया मालवीय,  ऋषभ राज और सागर शिंदे सहित लगभग 35 कलाकारों  ने अपना योगदान दिया। इनमें कई कलाकार पहले भी बॉलीवुड फिल्मों और अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह भी है कि इसमें स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने पर विशेष जोर दिया गया है। इंदौर और आसपास के कलाकारों की भागीदारी से यह प्रोजेक्ट शहर की उभरती हुई प्रतिभाओं के लिए भी एक नया मंच बनकर सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटिंग के लिए महत्वपूर्ण डेस्टिनेशन बन रहा इंदौर
क्षितिज ने कहा इंदौर अपनी कला, संस्कृति और खूबसूरत लोकेशन्स के लिए पहले से ही पहचान रखता है। यदि इसी तरह शहर में मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता से जुड़े प्रोजेक्ट्स की शूटिंग होती रही, तो इंदौर आने वाले समय में बॉलीवुड शूटिंग के लिए एक महत्वपूर्ण डेस्टिनेशन और हब बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed