फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Breezes swept through Indore in the evening, bringing relief from the heat and marking the arrival of

इंदौर: इंदौर में शाम को चली हवाएं,मिली गर्मी से निजात,गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

Thu, 22 Oct 2026 08:31 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 22 Oct 2026 08:31 AM IST
सार

अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में इंदौर के मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से शहर में पहली बार गुलाबी ठंड का एहसास हुआ है। रात के तापमान में गिरावट के साथ अब दिन में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Indore: Breezes swept through Indore in the evening, bringing relief from the heat and marking the arrival of
इंदौर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने शहरवासियों को गर्मी से राहत दी। पहली बार गुलाबी ठंड का एहसास हुआ। हवाओं में घुली ठंडक ने मौसम को सुहाना बना दिया। इस बार अक्टूबर का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन दिन में शहरवासियों को अभी भी पंखे और कूलर चलाने पड़ रहे हैं। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट आने लगी है।

विज्ञापन

 

रात के तापमान में गिरावट के कारण गुरुवार को हल्की ठंडक महसूस हुई। दिन में काले बादल भी छाए रहे, लेकिन शाम को चली हवाएं उन्हें उड़ा ले गईं। गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा, हालांकि मौसम विभाग ने हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में काले बादल छाए रहने से बारिश होने के आसार भी हैं। गुरुवार सुबह तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अब शहर में तापमान में लगातार गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन

 

इंदौर में 15 अक्टूबर तक तापमान बढ़ा हुआ था। 14 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था, लेकिन काले बादलों और हल्की बारिश के बाद मौसम तेजी से बदल गया। दिन में भले ही गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन रात का तापमान गिरकर 20 से 22 डिग्री के बीच पहुंच गया है। दिन के तापमान में भी अब कमी आने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed