सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Fire Tragedy Bihar Family Dies in Blast While Undergoing Treatment Incident Shocks City

इंदौर हादसे की दर्दनाक दास्तान: बिहार से इलाज के लिए आया था सेठिया परिवार, धमाके में सभी जिंदा जले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज/इंदौर Published by: Sabahat Husain Updated Wed, 18 Mar 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore Fire News: इंदौर हादसे में आठ लोगों की मौत हो हुई है। इसमें  से छह लोग किशनगंज बिहार के रहने वाले हैं। ये लोग इंदौर में कैंसर का इलाज कराने आए थे और अपने रिश्तेदार के यहां रूके हुए थे।  

Indore Fire Tragedy Bihar Family Dies in Blast While Undergoing Treatment Incident Shocks City
इंदौर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बुधवार तड़के इंदौर के बंगाली चौराहे के पास बृजेश्वरी कॉलोनी में हुए दिल दहला देने वाले अग्नि हादसे में बिहार के किशनगंज जिले के 6 लोगों समेत कुल 8 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में शामिल विजय सेठिया अपने परिवार समेत किशनगंज से इलाज कराने इंदौर आए थे। विजय सेठिया पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से अस्वस्थ थे। वे परिवार के साथ इलाज के सिलसिले में इंदौर स्थित अपने रिश्तेदार (पुगलिया परिवार) के घर रुके हुए थे। 

Trending Videos


इनकी हुई मौत
हादसे में किशनगंज के धर्मशाला रोड निवासी विजय सेठिया (65), सुमन सेठिया (60), छोटू सेठिया (22), राशि सेठिया (12), टीनू सेठिया (35) और तनय (8) तथा इंदौर के ब्रजेश्वर कॉलोनी, जहां यह हादसा हुआ निवासी मनोज पुगलिया (65) और उनकी बहू सिमरन (30) शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए घायल
सुनीता पति मनोज पुगलिया और उनके तीनों बेटे सौरभ, सोमिल और हर्षित पुगलिया घायल हुए हैं।  इस हादसे की खबर किशनगंज पहुंचते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन तुरंत इंदौर के लिए रवाना हुए हैॆ। फिलहाल इंदौर प्रशासन और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

पढ़ें: रीवा में सड़क पर पुलिस की बर्बरता: युवक के साथ अमानवीय व्यवहार वायरल, हिंसक कार्यशैली पर उठे सवाल

कैसे हुआ था हादसा?

पुलिस के अनुसार, कार से घर तक फैली आग ने अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। घर में लगे डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए, इसके कारण अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। रहवासियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सूचना देने के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
सीएम यादव ने दुख जताते हुए कहा कि इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।



विधायक विजयवर्गीय ने भी जताया दुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed