Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-krishnabagh-colony-demolition-drive-62-houses-temple-protest

इंदौरः रजिस्ट्री और बैंक लोन वाले घरों पर चले बुलडोजर, बेबस होकर रोते रहे लोग

Mon, 23 Nov 2026 02:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 23 Nov 2026 02:59 PM IST
सार

इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में आज 30 मकान तोड़े गए। मकान तोड़ने के बाद कालका मंदिर हटाने पहुंची टीम को भारी विरोध झेलना पड़ा। लोगों के विरोध को देखते हुए टीम ने आगे की कार्रवाई को रोक दिया है। 

विज्ञापन
indore-krishnabagh-colony-demolition-drive-62-houses-temple-protest
मकानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा सहमे रहवासी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के एमआर-10 स्थित कृष्णबाग कॉलोनी में सोमवार सुबह 7 बजे से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन द्वारा कुल 62 मकानों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें से दोपहर तक 30 मकानों को जमींदोज कर दिया गया। इस पूरे अभियान को अंजाम देने के लिए लगभग 600 कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रशासनिक अमला तथा 12 पोकलेन मशीनें मौके पर तैनात की गई हैं।
विज्ञापन


दीपावली की झालरें भी नहीं निकली, टूट गए घर
जिन घरों को तोड़ा गया उनमें से कई घरों की तो दीपावली की झालरें भी नहीं निकली थी। यहां पर कई घरों पर होम लोन चल रहा है और कई सरकारी विभाग के कर्मचारी भी यहां पर वर्षों से निवास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वर्ष 2003 से चल रहा है जमीन का कानूनी विवाद
यह पूरी कार्रवाई ग्राम खजराना स्थित सर्वे नंबर 66/2(क) की 0.720 हेक्टेयर भूमि पर बने निर्माणों को हटाने के लिए की जा रही है। इस जमीन के स्वामित्व और कब्जे को लेकर श्रीराम बिल्डर्स और स्थानीय रहवासियों के बीच वर्ष 2003 से विवाद चल रहा है। यह कानूनी लड़ाई तहसीलदार न्यायालय से शुरू होकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 रहवासियों को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम राहत
बीते शुक्रवार को हाईकोर्ट की डबल बेंच ने याचिकाकर्ता जगदीश कुमावत सहित कुल 19 रहवासियों को अंतरिम राहत प्रदान करते हुए उन्हें फिलहाल बेदखल नहीं करने के आदेश दिए थे। इस आदेश के बाद शेष बचे 62 रहवासियों के मकानों पर प्रशासनिक कार्रवाई करने का रास्ता साफ हो गया था, क्योंकि इन लोगों के खिलाफ बेदखली के आदेश पहले ही अंतिम रूप ले चुके हैं। रहवासी ब्रजेश कन्नौजे ने बताया कि रहवासी समय पर कोर्ट नहीं जा पाए इसलिए इनके घर टूट गए। ब्रजेश ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि बचे हुए घरों को तोड़ने पर रोक लगेगी। 

प्रभावित परिवार धरने पर बैठे, मुआवजे की उठाई मांग
रहवासी राहुल सिंह धाकरे ने कहा कि मकान टूटने की कार्रवाई से प्रभावित परिवार मुख्यमंत्री से मदद मांगने भोपाल भी गए हैं। इन परिवारों का स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, वे भोपाल में धरना देंगे। प्रभावितों का दावा है कि नगर निगम उनसे प्रतिवर्ष 2000 रुपए संपत्ति कर के रूप में वसूलता था। धरने पर बैठे रहवासी राजेश बैरागी ने बताया कि वे पिछले 30 साल से इस स्थान पर निवास कर रहे हैं और नियमित रूप से नगर निगम को संपत्ति कर भी अदा कर रहे हैं। कार्रवाई के बाद अब उनका परिवार बेघर हो गया है और प्रशासन की ओर से उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा भी नहीं दिया गया है।

पुलिस बल की कमी के कारण पहले टल चुकी थी कार्रवाई
कृष्णबाग कॉलोनी में इन अवैध निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई पूर्व में 16 और 17 नवंबर को प्रस्तावित की गई थी, परंतु पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। इसके पश्चात 18 और 19 नवंबर को भी यह अभियान शुरू नहीं हो सका था। आखिरकार सोमवार को जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।


विरोध के चलते रोकी कार्रवाई
दोपहर के बाद लोगों का विरोध बढ़ने लगा और पुलिस प्रशासन को घर तोड़ने की कार्रवाई को रोकना पड़ा। एसडीएम घनश्याम धनगर भी बिगड़ती हुई स्थिति और बढ़ती भीड़ को देखते हुए मौके से रवाना हो गए। आगे की प्रशासनिक कार्रवाई के विषय में भी उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दोपहर तक पुलिसबल तैनात रहा और रहवासियों को कार्रवाई वाली जगह से हटाता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed