फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Gen-Alpha burst firecrackers and distributed sweets to celebrate the principal's transfer.

Indore News: प्राचार्य का हुआ तबादला तो जेन-अल्फा ने पटाखे फोड़े, मिठाई बांटकर मनाई खुशियां

Sun, 23 Aug 2026 06:21 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 23 Aug 2026 06:21 PM IST
सार

देपालपुर के सरकारी  विद्यालय की प्राचार्य का तबादला क्या हुआ, स्कूली विद्यार्थियों ने स्कूल के गेट पर मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। प्राचार्य पर एक छात्र से विवाद और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
Indore News: Gen-Alpha burst firecrackers and distributed sweets to celebrate the principal's transfer.
जेन-अल्फा ने मिठाई बांटकर मनाई खुशियां - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर के देपालपुर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल से प्राचार्य का तबादला हुआ तो जेन-अल्फा स्कूली विद्यार्थी इतने खुश हो गए कि उन्होंने स्कूल के गेट पर पटाखे फोड़कर खुशियां मनाईं। इसके बाद वे मिठाई लेकर आए और एक-दूसरे का मुंह भी मीठा किया। दरअसल, माइग्रेशन सर्टिफिकेट को लेकर एक छात्र का प्राचार्य से विवाद हुआ था और छात्र ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। स्कूली बच्चों की खुशियों में कुछ ग्रामीण भी शामिल हो गए।

विज्ञापन


देपालपुर के सरकारी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य सपना भदौरिया का तबादला विभाग ने देपालपुर से देवास कर दिया है। यह तबादला आयुक्त के आदेश पर हुआ। प्राचार्य भदौरिया का विवाद एक सर्टिफिकेट को लेकर एक छात्र से हुआ था। प्राचार्य पर आरोप है कि छात्र ने जब इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की तो प्राचार्य ने सीएम को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी वायरल हो गई और मामला चर्चा में आ गया। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी स्कूल परिसर में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। मामला भोपाल तक पहुंचा और प्राचार्य के तबादले के आदेश जारी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जब स्कूली विद्यार्थियों को तबादले की बात पता चली तो उन्होंने पटाखों का इंतजाम किया और स्कूल में फोड़कर अपनी खुशियां जताईं। बाद में कुछ छात्र मिठाई खरीदकर लाए और उसे भी तबादले की खुशी के मौके पर बांटी। इस पूरे मामले में प्राचार्य की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। छात्रों का कहना है कि प्राचार्य की कार्यशैली से वे परेशान थे। उनका तबादला होने से सभी विद्यार्थी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed