फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore's Pipliyahana Lake to be filled via pipes; Municipal Corporation constructs a channel.

Indore News: इंदौर के पिपलियाहाना तालाब को अब पाइपों से भरेंगे, निगम ने बनाई चैनल

Sat, 18 Jul 2026 06:15 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 18 Jul 2026 06:15 PM IST
सार

 पर्याप्त वर्षाजल नहीं मिलने के कारण सूखने की कगार पर पहुंच रहे इंदौर के पिपलियाहाना तालाब को नया जीवन मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने 20 लाख रुपये से अधिक की लागत से स्टॉर्म वॉटर चैनल और पाइपलाइन तैयार की है। 

विज्ञापन
Indore News: Indore's Pipliyahana Lake to be filled via pipes; Municipal Corporation constructs a channel.
तालाब भरने के लिए खोदी चैनल - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के पिपलियाहाना तालाब में वर्षाजल पर्याप्त मात्रा में पहुंचे, इसके लिए नगर निगम ने एक नया चैनल तैयार किया है। इस चैनल के माध्यम से समीप की बस्ती और स्कीम-140 की स्टॉर्म वॉटर लाइन का पानी सीधे तालाब तक पहुंचाया जाएगा। इस कार्य पर नगर निगम ने 20 लाख रुपये से अधिक खर्च कर पाइपलाइन बिछाई है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और आगामी बारिश में इसका सकारात्मक प्रभाव तालाब के जलस्तर पर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

 

हालांकि इस तालाब का उपयोग पेयजल आपूर्ति के लिए नहीं किया जाता, लेकिन यह आसपास के क्षेत्रों के भूजल स्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके कारण गर्मी के मौसम तक क्षेत्र की बोरिंग में पर्याप्त पानी उपलब्ध रहता है।

विज्ञापन

 

पिछले तीन वर्षों से तालाब में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इसका मुख्य कारण स्कीम-140 की मुख्य सड़क और जिला न्यायालय भवन के निर्माण से तालाब की ओर आने वाला प्राकृतिक जल प्रवाह बाधित हो जाना था। अब इस समस्या के समाधान के लिए तालाब के पीछे स्थित रमाबाई नगर की ओर से स्टॉर्म वॉटर लाइन को सब्जी मंडी मार्ग से पाइपलाइन के जरिए तालाब तक जोड़ा गया है। इसके अलावा कोर्ट भवन के समीप भी एक चैनल बनाया गया है, जिससे आसपास का वर्षाजल सीधे तालाब तक पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रीटमेंट प्लांट 24 घंटे नहीं होता संचालित

तालाब के समीप नगर निगम ने सीवरेज के पानी के शोधन के लिए एक ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किया है। इस प्लांट में उपचारित पानी को तालाब में छोड़ा जाता है, लेकिन प्लांट 24 घंटे संचालित नहीं होने के कारण पर्याप्त मात्रा में उपचारित जल तालाब तक नहीं पहुंच पाता। यही वजह है कि वर्तमान में भी तालाब लगभग खाली दिखाई दे रहा है।

 

गौरतलब है कि पहले तालाब के मध्य हिस्से में जिला न्यायालय भवन के निर्माण के लिए एक रिटेनिंग वॉल बनाई गई थी। पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय रहवासियों के विरोध के बाद इस दीवार को हटा दिया गया तथा न्यायालय भवन का निर्माण भी पीछे की ओर स्थानांतरित किया गया।


 

जलकार्य समिति के प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि नगर निगम द्वारा किए गए इन कार्यों के कारण इस वर्ष वर्षाकाल में पिपलियाहाना तालाब में पर्याप्त मात्रा में पानी संचित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed