सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Metro construction debris falls on BMW car at Vijay Nagar square

Indore News: इंदौर मेट्रो से बड़ा हादसा टला, ऊपर से गिरे पत्थर, बाल-बाल बचे वाहन चालक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 20 Jun 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के विजय नगर चौराहे पर मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान ऊपर से मलबा गिरने से एक लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार का सनरूफ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

Indore News Metro construction debris falls on BMW car at Vijay Nagar square
मेट्रो के मलबे से फूटी बीएमडब्ल्यू की छत। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के दौरान शुक्रवार शाम को विजय नगर चौराहे पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन के नीचे से गुजर रही एक लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार पर अचानक ऊपर से निर्माण सामग्री और मलबा आ गिरा। इस अचानक हुए हादसे में कार का सनरूफ पूरी तरह से टूट गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई।


जिम से ऑफिस जा रहे थे कार चालक
महालक्ष्मी नगर के काउंटी पार्क निवासी कार चालक अपूर्व जोशी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वे विजय नगर स्थित एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे जब वे जिम से अपने ऑफिस की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक यह घटना घटित हुई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर घटना के वक्त कार का सनरूफ खुला होता तो कोई गंभीर जनहानि हो सकती थी और चालक को गंभीर चोटें आ सकती थीं। विजय नगर पुलिस ने इस मामले में अपूर्व की शिकायत दर्ज कर मेट्रो प्रशासन की लापरवाही की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो प्रशासन ने कहा, जांच कर रहे हैं...
इस पूरे मामले पर मेट्रो के पीआरओ ऋषभ दीक्षित ने कहा कि हमें इस घटना की जानकारी मिली है और हम पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिनकी कार को इस हादसे में नुकसान हुआ है, उन्होंने इस संबंध में पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


रेडिसन से विजय नगर मार्ग पर मंडराता खतरा
वर्तमान समय में रेडिसन चौराहे से लेकर विजय नगर के बीच मेट्रो रेल परियोजना का काम बेहद तेजी से चल रहा है। इस बेहद व्यस्त मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं। स्थानीय नागरिकों का इस संबंध में आरोप है कि मुख्य मार्गों पर निर्माण कार्य चलने के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त और पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिसके कारण यहाँ से गुजरने वाले राहगीर हर वक्त सीधे खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed