सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news mppsc assistant professor recruitment 2026 online vacancy details updates

Indore News: एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में 1239 पदों की भर्ती, पढ़ें पूरी जानकारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 10 Jun 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के तहत 19 विषयों के 1239 पदों पर नियुक्तियों के लिए 12 जून से 26 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Indore news mppsc assistant professor recruitment 2026 online vacancy details updates
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@mppsc.mp.gov.in.)
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आयोग द्वारा छह मुख्य विषयों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आगामी 12 जून से शुरू कर दी जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 26 जून तक ही अपना फॉर्म जमा कर सकेंगे। निर्धारित अंतिम तारीख के बीत जाने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाएगा। इस बार जो उम्मीदवार हिंदी, अंग्रेजी, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, पॉलिटिकल साइंस और समाजशास्त्र विषयों में प्रोफेसर बनना चाहते हैं, वे अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। पूरी भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 19 विषयों के 1239 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग ने साफ किया है कि इस बार चयन प्रक्रिया तीन अलग-अलग चरणों की परीक्षाओं के माध्यम से पूरी होगी, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षाएं बारह जुलाई, दो अगस्त और तीस अगस्त को आयोजित की जाएंगी। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह किया गया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के इतिहास में पहली बार गलत उत्तर देने पर नंबर काटने यानी निगेटिव मार्किंग का नियम भी लागू किया गया है।


विगत वर्षों में निकाली गई वैकेंसी का विवरण
अगर पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने साल 2022 से लेकर अब तक के चार वर्षों के भीतर ही तीसरी बार असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए यह बड़ी वैकेंसी जारी की है। यह आंकड़ा इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि इससे पहले साल 1989 से लेकर साल 2017 तक के कुल 28 वर्षों के लंबे अंतराल में सिर्फ तीन बार ही ऐसी भर्तियां निकाली गई थीं। वहीं अब मात्र चार वर्षों में तीन बार भर्तियां निकालकर कुल 4913 पद निकाले गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश के 550 से अधिक सरकारी कॉलेजों में कुल 12389 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 5566 पद वर्तमान में खाली चल रहे हैं। आगामी नई नियुक्तियों के माध्यम से 4913 असिस्टेंट प्रोफेसरों के साथ-साथ 400 से ज्यादा स्पोर्ट्स ऑफिसर और लाइब्रेरियन के खाली पदों को भी भरा जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इन सभी भर्तियों की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद राज्य के पुराने स्थापित कॉलेजों में नाममात्र के केवल 200 पद ही खाली बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस साल में कितने पदों पर आई भर्तियां
विगत 4 वर्षों में आयोग द्वारा निकाली गई भर्तियों का सालवार ब्योरा इस प्रकार है। साल 2022 में आयोग ने ज्योतिष, भाषा और विज्ञान सहित कुल 34 अलग-अलग विषयों के लिए 1669 पदों पर आवेदन मांगे थे, जिसमें लाइब्रेरियन और स्पोर्ट्स ऑफिसर के पदों को अलग से शामिल किया गया था। इसके बाद साल 2024 में एक बार फिर तेजी दिखाते हुए 23 विषयों के कुल 1918 पदों पर भर्तियां निकाली गईं और इस बार भी स्पोर्ट्स ऑफिसर और लाइब्रेरियन के पद अलग से दिए गए थे। इसके बाद साल 2025 में कंप्यूटर साइंस के एक विशेष विषय के लिए 87 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया। इसी कड़ी में साल 2025 में ही दोबारा 19 अन्य विषयों को मिलाकर कुल 1239 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का ऐलान किया गया था।
विज्ञापन


वर्तमान भर्ती में विषयवार खाली पदों की स्थिति
इस बार की जा रही बड़ी भर्ती में अलग-अलग विषयों के लिए पदों का बंटवारा कुछ इस तरह से किया गया है। इसमें फिजिक्स के लिए 120 पद, सोशियोलॉजी के लिए 71 पद, इकोनॉमिक्स के लिए 72 पद और पॉलिटिकल साइंस के लिए 73 पद निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह कॉमर्स विषय के लिए 28 पद, कंप्यूटर साइंस के लिए 29 पद, गणित के लिए 107 पद, जूलॉजी के लिए 119 पद, बॉटनी के लिए 125 पद और केमिस्ट्री के लिए 116 पद शामिल हैं। इसके अलावा कम पदों वाले विषयों में यौगिक विज्ञान के लिए 3 पद, जियोलॉजी के लिए 10 पद, लॉ के लिए 17 पद और साइकोलॉजी के लिए 10 पद तय किए गए हैं। अंत में हिस्ट्री के लिए 58 पद, इकोनॉमिक्स के लिए 72 पद, जियोग्राफी के लिए 74 पद, संस्कृत के लिए ज्योतिष और अन्य को मिलाकर 34 पद, इंग्लिश के लिए 56 पद और हिंदी के लिए 57 पद रखे गए हैं। इन सभी को मिलाकर कुल 1239 पदों पर प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed