फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Sayaji Hotel did not even hold five-star hotel status; kitchen sealed.

Indore News: पांच सितारा होटल का दर्जा भी नहीं था सयाजी होटल के पास, किचन किया सील

Fri, 21 Aug 2026 08:37 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 21 Aug 2026 08:37 PM IST
सार

इंदौर के प्रतिष्ठित सयाजी होटल में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है।  एक ही किचन में वेज और नॉनवेज खाना तैयार किया जा रहा था। गंभीर अनियमितताओं के बाद खाद्य विभाग ने होटल के दो किचन सील कर दिए।

विज्ञापन
Indore News: Sayaji Hotel did not even hold five-star hotel status; kitchen sealed.
सयाजी होटल का किचन किया सील - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर को पांच सितारा होटल संस्कृति से रूबरू कराने वाला सयाजी होटल अब विवादों में है। होटल के किचन में वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थ एक साथ रखे पाए गए। वहीं, अफसरों के पूछने पर होटल प्रबंधन पांच सितारा होटल का प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत नहीं कर पाया। शुक्रवार को खाद्य विभाग ने होटल के दो किचन सील कर दिए।

विज्ञापन

 

इंदौर शहर के प्रतिष्ठित सयाजी होटल में खाद्य सुरक्षा को लेकर खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को भी बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार देर रात होटल के किचन में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद विभाग ने शुक्रवार दोपहर होटल के दो किचन सील कर दिए।

विज्ञापन

 

कार्रवाई के दौरान टीम को किचन में चूहे और कॉकरोच की लीद, सड़े हुए आलू और बैकडेट का चिकन पाउडर मिला। इसके अलावा एक ही किचन में नॉनवेज और वेज व्यंजन तैयार किए जाने की बात भी सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और किचन की स्वच्छता की जांच के लिए दिल्ली खाद्य विभाग और इंदौर खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सयाजी होटल में कार्रवाई की। देर रात शुरू हुई जांच के दौरान टीम ने होटल के अलग-अलग किचन और वहां रखे खाद्य पदार्थों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता व्यवस्था को लेकर कई खामियां सामने आईं। टीम को सड़े हुए आलू भी मिले, जिनका इस्तेमाल भोजन तैयार करने में किए जाने की बात सामने आई।

 

खाद्य विभाग ने इन सभी खाद्य पदार्थों के सैंपल और अन्य संदिग्ध प्रोडक्ट जब्त कर लिए हैं। कार्रवाई के दौरान एक ही किचन में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन तैयार किए जाने की बात भी सामने आई। खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत खाद्य पदार्थों की तैयारी और भंडारण में स्वच्छता की कमी भी पाई गई।


 

इन उत्पादों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अब लैब रिपोर्ट सामने आने के बाद स्पष्ट होगा कि जब्त किए गए खाद्य पदार्थ निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। फिलहाल खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए सयाजी होटल के दो किचन सील कर दिए हैं। यह पहला मौका है, जब इंदौर में किसी बड़े होटल का किचन सील किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed