सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: President Droupadi Murmu arrived in Indore and departed for Betul; Chief Minister received her.

MP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर पहुंचीं, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने की आगवानी; बैतूल के लिए हुईं रवाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 18 Jun 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार सुबह विशेष विमान से इंदौर पहुंचीं। विमानतल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बैतूल के लिए रवाना हो गईं।

Indore: President Droupadi Murmu arrived in Indore and departed for Betul; Chief Minister received her.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर आईं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में गुरुवार सुबह विशेष विमान से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर आईं। विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उनका स्वागत किया। कुछ देर विमानतल पर रुकने के बाद वे वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बैतूल के लिए रवाना हुईं।


 

तय कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष विमान सुबह 7:55 बजे इंदौर के लिए रवाना हुआ। इंदौर एयरपोर्ट के पांच किलोमीटर क्षेत्र को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था। उनका विमान सुबह 9:25 बजे एयरपोर्ट पहुंचा। हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कुछ देर विमानतल पर रुकने के बाद वे हेलीकॉप्टर से बैतूल के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राष्ट्रपति के मध्य प्रदेश दौरे से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट की, जिसमें लिखा कि, "संस्कृति, संस्कार और कला की पावन धरा मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत करता हूं।"

विज्ञापन

इंदौर में त्रिस्तरीय सुरक्षा

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इंदौर विमानतल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की थी। राष्ट्रपति के दौरे के तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमानतल पर पुलिस बल तैनात था। यात्रियों की जांच भी आम दिनों की तुलना में अधिक की जा रही थी। सुबह जिन यात्रियों की उड़ानें थीं, वे भी विमानतल पर समय से पहले पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed