इंदौर : इंदौर में पांच साल पहले भी राहुल शो के जरिए हो चुके है जेन-जी से रूबरू,भारत जोडो यात्रा में आए थे
राहुल गांधी भी अब बड़े शहरों में अलग अंदाज में जेन-जी से रूबरू हो रहे हैं। कोटा के अलावा देहरादून, प्रयागराज और पुणे में राहुल गांधी ऐसे आयोजन कर चुके हैं। अब 19 सितंबर को उनकी अगली सभा इंदौर में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में हुए जेन-जी आंदोलन के बाद कांग्रेस ने अपना फोकस युवाओं पर बढ़ा दिया है और कई बड़े शहरों में राहुल गांधी अलग अंदाज में जेन-जी से रूबरू हो रहे हैं। कोटा के अलावा देहरादून, प्रयागराज और पुणे में राहुल गांधी आयोजन कर चुके हैं और अब 19 सितंबर को वे इंदौर आ रहे हैं।
दरअसल, नए अंदाज में युवाओं से मिलने का प्रयोग राहुल गांधी ने पांच साल पहले इंदौर में ही किया था। उसी पैटर्न पर दूसरे शहरों में प्रोग्राम हो रहे हैं। तब इंदौर के मंच पर न तो कांग्रेस का झंडा लगा था और न ही मंच पर दूसरे कांग्रेस नेताओं ने मंच साझा किया था।
19 सितंबर को वैसा ही आयोजन किया जाएगा। जेन-जी राहुल से मिलने से पहले सिंगर राघव चैतन्य और रैपर लश-करी उनका मनोरंजन करेंगे। करीब 45 मिनट तक वे अपनी प्रस्तुति देंगे, फिर राहुल मंच पर आएंगे और बेरोजगारी, शिक्षा नीति, तकनीक से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
सुखविंदर नहीं आ पाए थे
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वर्ष 2022 में राहुल गांधी 19 नवंबर को इंदौर आए थे। तब उन्होंने खालसा स्टेडियम में आयोजन और रुकने का फैसला लिया था, लेकिन तब स्टेडियम नहीं मिल पाया था। इसके बाद चिमनबाग मैदान में राहुल कंटेनरों में रुके थे और वहां पर वे युवाओं से रूबरू हुए थे। उससे पहले हिप-हॉप सिंगर डिवाइन ने शो किया था। तब 25 हजार से ज्यादा युवा आयोजन में जुटे थे।तब राहुल की टीम ने गायक सुखविंदर से संपर्क किया था, लेकिन वे इंदौर नहीं आए थे।अब राहुल उसी तर्ज पर अन्य शहरों में आयोजन कर रहे हैं।
