{"_id":"6ace261ea490588063048188","slug":"indore-sage-university-cyber-crime-digital-safety-rotary-club-seminar-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर : साइबर ठगों से कैसे बचें छात्र, यूनिवर्सिटी में एडिशनल डीसीपी ने दिए जरूरी टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर : साइबर ठगों से कैसे बचें छात्र, यूनिवर्सिटी में एडिशनल डीसीपी ने दिए जरूरी टिप्स
Wed, 14 Oct 2026 06:08 AM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:08 AM IST
सार
रोटरी क्लब ऑफ इंदौर मेघदूत द्वारा साइबर सुरक्षा पर विशेष संवाद आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने 200 से अधिक छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग और सुरक्षित सोशल मीडिया उपयोग के गुर सिखाए।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया को सम्मानित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल
विस्तार
रोटरी क्लब ऑफ इंदौर मेघदूत द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने तथा डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी देने के उद्देश्य से एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन एक निजी यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर साइबर दुनिया के खतरों और उनसे बचाव के तरीकों को समझा।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने दिए साइबर सुरक्षा के टिप्स
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इंदौर क्राइम ब्रांच एवं साइबर क्राइम के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने शिरकत की। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सेज यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. पृथ्वी यादव एवं प्रो-वाइस चांसलर डॉ. अंकुर सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान लगभग 150 से 200 विद्यार्थियों ने सक्रियता से सहभागिता की।
सोशल मीडिया और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां
अपने संबोधन के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सुरक्षित पासवर्ड का निर्माण तथा डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने युवाओं को सतर्क रहने, अपनी निजी व गोपनीय जानकारी अनजान व्यक्तियों के साथ साझा न करने और किसी भी संदिग्ध लिंक या ऑनलाइन संदेश पर बिना जांच-पड़ताल किए विश्वास न करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
रोटरी क्लब के सदस्य और विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि रहे उपस्थित
इस आयोजन में रोटरी क्लब ऑफ इंदौर मेघदूत के अध्यक्ष रोटेरियन विनय गुप्ता और सचिव रोटेरियन विनोद वर्मा सहित क्लब के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। उपस्थित सदस्यों में रोटेरियन रूबी मल्होत्रा, अजय गुप्ता, विक्रम चौहान, सीमा सोलंकी, अभिषेक राजावत, अशोक शुक्ला, संतोष मुंद्रा, सरिता अग्रवाल, केशव सिंह राजावत, वीरेंद्र सिंह तोमर और एस. एन. घोष शामिल थे। इसके अलावा रोटरी मंडल के पब्लिक इमेज चेयरपर्सन सीए घनश्याम सिंह की भी उपस्थिति रही।
इस जागरूकता कार्यक्रम की संयोजक शिखा काबरा रहीं। कार्यक्रम के सफल और सुचारू आयोजन पर क्लब की ओर से डिस्ट्रिक्ट पब्लिक इमेज चेयरपर्सन घनश्याम सिंह ने मुख्य वक्ता राजेश दंडोतिया तथा सभी सहयोगियों व विद्यार्थियों के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।