{"_id":"6ae4a31d1ea7877ae00d98c8","slug":"indore-sarafa-bazaar-trader-who-went-to-visit-adi-kailash-dies-indore-news-c-1-1-noi1551-4888971-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: आदिकैलाश दर्शन करने गए इंदौर के युवा सराफा कारोबारी की मौत, सात दोस्तों संग कार से उत्तराखंड पहुंचे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: आदिकैलाश दर्शन करने गए इंदौर के युवा सराफा कारोबारी की मौत, सात दोस्तों संग कार से उत्तराखंड पहुंचे थे
Fri, 30 Oct 2026 08:59 PM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:59 PM IST
सार
इंदौर के 27 वर्षीय सराफा कारोबारी तिलक शर्मा की आदि कैलाश यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दर्शन के बाद लौटते समय उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। दोस्त उन्हें उत्तराखंड के सेना अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अगले साल उनकी शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
तिलक शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के एक सराफा कारोबारी की आदि कैलाश और मानसरोवर की धार्मिक यात्रा के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलक शर्मा (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई। वे अपने सात दोस्तों के साथ कार से उत्तराखंड के रास्ते आदि कैलाश सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करने पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि तिब्बत स्थित आदि कैलाश के दर्शन करने के बाद जब सभी दोस्त वापस नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक तिलक शर्मा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी होने लगी। इसके बाद दोस्त तत्काल उन्हें उपचार के लिए उत्तराखंड में स्थित सेना के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही इंदौर में उनके परिवार और परिचितों के बीच शोक की लहर फैल गई।
ये भी पढ़ें- भाजपा की महिला पार्षद के घर बदमाशों का हमला, पुराने विवाद में समझौते के लिए दबाव डालने पहुंचे थे बदमाश
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तिलक शर्मा इंदौर के सराफा बाजार में ज्वेलर्स का कारोबार करते थे। वह सोने और चांदी के आभूषण बनाने के काम से जुड़े हुए थे। बताया जाता है कि तिलक शर्मा ने बाबा महाकाल के लिए चांदी का मुकुट भी तैयार किया था। इसके अलावा विभिन्न देवी-देवताओं के श्रृंगार के लिए सोने और चांदी के आभूषण भी उनके द्वारा बनाए जाते थे। धार्मिक आस्था से जुड़े आभूषणों के निर्माण के कारण सराफा बाजार में उनकी अलग पहचान थी।
इकलौत बेटे थे, परिवार शादी की तैयारी कर रहा था
इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि तिलक शर्मा अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और परिजन उनकी शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। अगले साल उनकी शादी होनी थी, लेकिन परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। उत्तराखंड में तिलक शर्मा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव उनके दोस्तों को सौंपा जाएगा, जो उसे लेकर इंदौर रवाना होंगे।