इंदौर : स्थान तय नहीं, राहुल गांधी की इंदौर यात्रा टली, अब 19 सितंबर को आ सकते है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 12 सितंबर को प्रस्तावित इंदौर दौरा फिलहाल टल गया है। कार्यक्रम के लिए स्थान तय नहीं हो पाने के कारण दौरे की तारीख आगे बढ़ाकर अब 19 सितंबर किए जाने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में होने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम का स्थान तय नहीं हो पाने की वजह से 12 सितंबर वाला दौरा टल गया है। वे अब 19 सितंबर को आ सकते हैं। इंदौर में कांग्रेस ने नेहरू स्टेडियम आयोजन के लिए मांगा था, लेकिन नगर निगम ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए स्टेडियम में आयोजन की अनुमति नहीं दी। कांग्रेस दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रही थी। इस बीच दौरा टाले जाने की खबर आई है।
दरअसल, इवेंट एजेंसी के प्रतिनिधि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को इंदौर आने वाले थे, लेकिन स्थान ही तय नहीं हो पाने के कारण वे भी नहीं आए। अब 19 सितंबर तक आयोजन का दूसरा विकल्प तय होगा।
मौसम व अन्य कारण भी दौरा टलने की वजह बताए जा रहे हैं। आयोजन की अगली तिथि 19 सितंबर तय की गई है। तब शहर में गणेश उत्सव भी रहेगा। माना जा रहा है कि त्योहारी माहौल को देखते हुए आयोजन की तिथि और भी आगे बढ़ सकती है, क्योंकि कांग्रेस का फोकस इंदौर में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर है। यदि वे छुट्टियां होने के कारण इंदौर में नहीं रहे, तो फिर कार्यक्रम में भीड़ कम हो सकती है।
रीजनल पार्क का मैदान भी हो रहा तैयार
नेहरू स्टेडियम न मिल पाने की स्थिति में कांग्रेस ने रीजनल पार्क के खाली मैदान को भी विकल्प के रूप में रखा है और वहां जेसीबी से जमीन समतल की जा रही थी। लेकिन बारिश के मौसम को देखते हुए वहां कार्यक्रम करना आसान नहीं है। बारिश होने पर वहां कीचड़ व अन्य परेशानियों का आयोजन के दौरान सामना करना पड़ सकता है।
