{"_id":"6a97db511e09a5d9080c0c23","slug":"indore-news-mc-demolishes-illegal-constructions-for-road-widening-in-musakhedi-banganga-2026-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंदौर: सड़क चौड़ीकरण के लिए कई दुकानें और मकान जमींदोज, भीड़ के सामने निगम ने की सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: सड़क चौड़ीकरण के लिए कई दुकानें और मकान जमींदोज, भीड़ के सामने निगम ने की सख्त कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:50 PM IST
सार
निगम ने शहर में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत मूसाखेड़ी और बाणगंगा क्षेत्रों में रिमूवल कार्रवाई की। मास्टर प्लान 2021 के तहत मूसाखेड़ी में 17 दुकानों को जेसीबी से हटाया गया। वहीं बाणगंगा में सड़क बाधक 7 मकानों के अवैध हिस्से ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन
1 of 2
भारी पुलिस बल के बीच चला जेसीबी का पंजा। फोटो- जयेश मालवीय।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदौर शहर के विकास और यातायात सुधार के लिए इंदौर नगर निगम की ओर से बुधवार के दिन बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। शहर के दो अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण के काम में आ रही रुकावटों को हटाने के लिए नगर निगम के रिमूवल अमले ने अपनी टीमें भेजीं। इस दौरान एक तरफ मूसाखेड़ी क्षेत्र में दुकानें हटाई गईं, तो दूसरी तरफ बाणगंगा में रिहायशी मकानों के आगे निर्मित अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया।
2 of 2
देखते ही देखते ढहा दिए गए बड़े निर्माण।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
मूसाखेड़ी में मास्टर प्लान के तहत सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई की गई
इंदौर विकास योजना 2021 के तय मानकों के अनुसार मूसाखेड़ी चौराहे से लेकर सांवरिया धाम मंदिर तक के मार्ग को 45 मीटर चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के सख्त निर्देशों के बाद जोन 18 तथा वार्ड 51 की संयुक्त रिमूवल टीम इस मार्ग पर पहुंची। मार्ग के निर्माण और विस्तार के बीच 17 दुकानें सीधी बाधक बनी हुई थीं। निगम कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पहले फीते की सहायता से पूरी नपती की और चिन्हित निर्माणों की सीमा तय की। इसके बाद किसी भी विरोध की आशंका को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। दो से अधिक जेसीबी मशीनों की मदद से देखते ही देखते सभी 17 दुकानों के अवैध हिस्सों और निर्माणों को जमींदोज कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई को देखने के लिए स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि निगम अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया।
बाणगंगा के कुम्हार खाड़ी इलाके में अवैध हिस्सों पर एक्शन
सड़क विस्तार की दूसरी बड़ी कार्रवाई बाणगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुम्हार खाड़ी इलाके में संचालित की गई। इस मार्ग पर भी प्रस्तावित सड़क निर्माण में कई मकानों का निर्माण कार्य बाधा पैदा कर रहा था। निगम की टीम तीन जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और कुल 7 मकानों के आगे निकले हुए अवैध हिस्सों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। हालांकि कार्रवाई की पूर्व सूचना मिलने के कारण कई मकान मालिकों ने निगम के पहुंचने से पहले ही स्वयं अपने स्तर पर पक्के हिस्से हटा लिए थे। इसके बावजूद जो बाधक हिस्से बाकी रह गए थे, उन्हें निगम अमले ने जेसीबी की सहायता से पूरी तरह गिरा दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।