फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Top stories from Indore: Pranjal was staying in a hotel for fear of being caught; [he] stepped out for

इंदौर की बड़ी खबरें: पकड़े जाने के डर से होटल में रहता था प्रांजल, निकला पथ संचलन

Sun, 25 Oct 2026 07:57 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 25 Oct 2026 07:57 PM IST
सार

इंदौर में कई खबरें सुर्खियों में रहीं।पथसंचलन में हजारों स्वयंसेवक कदमताल करते नजर आए। वहीं, टाइगर श्रॉफ से जुड़े मामले में पकड़े गए प्रांजल को लेकर जांच जारी है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम ने एसआईआर को लेकर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Indore: Top stories from Indore: Pranjal was staying in a hotel for fear of being caught; [he] stepped out for
इंदौर की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में इंदौर से गिरफ्तार आरोपी प्रांजल ठाकरान को लेकर पुलिस जांच में नए खुलासे सामने आए हैं। हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला प्रांजल पिछले पांच दिनों से इंदौर में था। पुलिस से बचने के लिए वह होटल में रुकने के बजाय उस अस्पताल में रात बिताता था, जहां उसका भाई भर्ती है। आखिर क्या है आरोपी की पूरी कहानी, देखिए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: ऐसे पुलिस से बच रहा था आरोपी प्रांजल, होटल छोड़ भाई के अस्पताल में गुजारता था रात

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इंदौर में विजयादशमी पर बस्ती स्तर पर पथ संचलन आयोजित किए गए। शहर के चार जिलों की करीब 800 बस्तियों में निकले इन संचलनों में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने कदमताल की। भगवा ध्वज, अनुशासित कदम और ध्वनि घोष दलों के साथ कई क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।पूरी खबर पढ़े-
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर: संघ के शताब्दी वर्ष पर इंदौर की 800 बस्तियों में निकला पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने दिखाई अनुशासन-एकजुटता


इंदौर में एसआईआर को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम ने इस प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिला और तहसील स्तर पर अभियान चलाने के साथ ही 1 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन की जानकारी दी। आखिर एसआईआर को लेकर कांग्रेस की क्या रणनीति है।पूरी खबर पढ़े-

इंदौर: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने भाजपा नेताओं को कहा झूठे, दिल्ली के व्यापारियों के खत को लेकर की टिप्पणी


इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर यात्रियों के विरोध के बाद स्मोकिंग जोन फिर से शुरू कर दिया गया है। पुरानी कंपनी का कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बाद अब इसके संचालन के लिए पांच साल का नया टेंडर जारी किया गया है। टेंडर 3 नवंबर को खोले जाएंगे। आखिर स्मोकिंग जोन बंद क्यों हुआ था और अब आगे क्या व्यवस्था होगी,पूरी खबर पढ़े-

इंदौर: एयरपोर्ट पर शुरू हुआ स्मोकिंग जोन, प्रबंधन ने ली राहत की सांस


इंदौर में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है, तो वहीं सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक, जबकि रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। ऐसे में शहरवासी दिन में गर्मी और रात में ठंडक का अनुभव कर रहे हैं। 

इंदौर का मौसम कैसा है? दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा, रात में बढ़ी ठंडक


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed