फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Water crisis due to low rainfall this year; Minister Vijayvargiya suggests formulating a water policy

इंदौर: इस साल कम बारिश के कारण जलसंकट, मंत्री विजयवर्गीय ने कहा-जल नीति बनाकर पानी की खपत कम करे

Thu, 15 Oct 2026 01:18 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 15 Oct 2026 01:18 PM IST
सार

इंदौर में औसत से 14 प्रतिशत कम बारिश होने के कारण अगले साल संभावित जलसंकट को लेकर नगर निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर जल प्रबंधन और पानी की बर्बादी रोकने पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Indore: Water crisis due to low rainfall this year; Minister Vijayvargiya suggests formulating a water policy
जलसंकट से बचने के लिए बैठक। - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में इस बार औसत से कम बारिश होने के कारण अगले साल संभावित जलसंकट को लेकर नगर निगम की चिंता बढ़ गई है। जलसंकट से कैसे निपटा जाए, इसको लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें शहर में पानी की उपलब्धता, उसके उपयोग और भविष्य में संभावित कमी से निपटने के उपायों पर चर्चा की गई। साथ ही पानी के बेहतर प्रबंधन के लिए वाटर पॉलिसी तैयार करने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

 

दरअसल, कम बारिश का असर आने वाले समय में जलस्रोतों और पानी की उपलब्धता पर पड़ सकता है। ऐसे में शहर में नियमित जलापूर्ति बनाए रखना नगर निगम और संबंधित विभागों के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जल प्रबंधन की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में बताया गया कि जलसंकट से निपटने के लिए सरकार से 50 करोड़ रुपये का पैकेज मांगा गया है।

विज्ञापन

 

वाटर पॉलिसी के तहत पानी की खपत कम करने, जल की बर्बादी रोकने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की योजना बनाई जाएगी। आने वाले दिनों में पानी की कमी होने पर उससे निपटने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी विचार किया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जल संरक्षण और पानी के उचित उपयोग के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। बैठक का उद्देश्य समय रहते ऐसी व्यवस्था तैयार करना है, जिससे कम बारिश की स्थिति में भी शहर में पानी की उपलब्धता और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उल्लेखनीय है कि इस बार इंदौर में औसत से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इसी को देखते हुए मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर पानी की बर्बादी रोकने और आम लोगों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए योजना बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed