{"_id":"6aa8e8063189b0a60201554c","slug":"karni-sena-office-bearer-arrested-for-allegedly-carrying-out-murder-indore-news-c-1-1-noi1551-4726113-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: गाय चोरी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, करणी सेना का पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: गाय चोरी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, करणी सेना का पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार
Tue, 15 Sep 2026 03:27 PM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 03:27 PM IST
सार
गाय चोरी की शंका में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने करणी सेना के पदाधिकारी बताए जा रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है।
विज्ञापन
आरोपी मानसिंह राजावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लसूड़िया थाना क्षेत्र में गाय चोरी की शंका में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देर रात मानसिंह राजावत को पकड़ा। बताया जा रहा है कि मानसिंह राजावत करणी सेना का पदाधिकारी रहा है और घटना के बाद से फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी सूरज जाट अभी भी फरार है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लसूड़िया थाना क्षेत्र में गाय चोरी की शंका को लेकर कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया था। इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई। मामला इतना बढ़ गया कि युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सबसे पहले भूरू और कुणाल नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मानसिंह राजावत की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। देर रात पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सतना: दिनदहाड़े महिला से पर्स छीनकर भागे बाइक सवार, लोगों ने घेरकर पकड़ा, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
विज्ञापन
करणी सेना का पदाधिकारी बताया जा रहा आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मानसिंह राजावत करणी सेना का पदाधिकारी रहा है। अब उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात के दौरान उसकी क्या भूमिका थी और घटना से पहले तथा बाद में अन्य आरोपियों के साथ उसकी किस तरह की बातचीत हुई थी।
मुख्य आरोपी अभी फरार
हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा सूरज जाट अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों को भी केस की जांच में शामिल किया जाएगा। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया गया है।
