{"_id":"6aa8aaad70bb5a6b9d0f3ae7","slug":"knife-attack-during-ganesh-festival-procession-one-killed-indore-news-c-1-1-noi1551-4726082-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी, कहासुनी के बाद दो युवकों पर हमले में एक की मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी, कहासुनी के बाद दो युवकों पर हमले में एक की मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Tue, 15 Sep 2026 08:53 AM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:53 AM IST
सार
गणेश उत्सव के जुलूस के दौरान विवाद के बाद आजाद नगर में दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। दोनों गंभीर घायल हुए, जिनमें एक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस CCTV फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
आजाद नगर थाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में गणेश उत्सव के जुलूस के दौरान विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। क्षेत्र की अलकापुरी कॉलोनी के सामने दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गणेश उत्सव के जुलूस के दौरान युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और आरोपियों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां कृष्ण नामक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: उज्जैन: महाकाल की नगरी में 17 से VIP का महासंगम, मोहन भागवत-नितिन नबीन-अवधेशानंद और मनोज मुंतशिर आएंगे
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। वहीं घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस घटना की वजह और हमले में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि जुलूस के दौरान किस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और चाकूबाजी तक कैसे पहुंचा।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद घटना की पूरी वजह और इसमें शामिल लोगों की जानकारी स्पष्ट होगी।
