{"_id":"6340f5f1e56aa86a5653047c","slug":"mp-weather-it-is-raining-in-many-districts-of-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain in Madhya Pradesh: आज भीगेगा आधा मध्यप्रदेश...इंदौर-ग्वालियर-उज्जैन में झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain in Madhya Pradesh: आज भीगेगा आधा मध्यप्रदेश...इंदौर-ग्वालियर-उज्जैन में झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट
Sat, 08 Oct 2022 01:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:39 PM IST
सार
विदाई के पहले मानसून पिछले तीन दिन से मध्यप्रदेश के कई जिलों को खूब भिगो रहा है। शुक्रवार रात भोपाल समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। शनिवार को भी प्रदेश के 25 जिले भीग सकते हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में बारिश का दौर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में शनिवार को इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई शहरों में तेज बारिश हो सकती है। जबकि भोपाल-जबलपुर में रिमझिम बारिश के आसार हैं। पिछले 48 घंटे से प्रदेश भर में कभी रुक-रुक कर, तो कभी तेज बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश से होकर उत्तराखंड की ओर जा रही है, इसलिए बारिश हो रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, भिंड, मुरैना, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, टीकमगढ़, छतरपुर, डिंडोरी और छिंदवाड़ा में तेज बारिश के आसार हैं। रीवा, सागर और शहडोल आदि जगह बिजली गिरने या चमकने की संभावना भी है।
विज्ञापन
24 अक्टूबर तक इन संभाग/जिलों में बारिश का अलर्ट
- 9 अक्टूबर: ग्वालियर, बुंदेलखंड, बघेलखंड, भोपाल और नर्मदापुरम
- 9 से 12 अक्टूबर: भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, बघेलखंड, इंदौर और महाकौशल
- 12 से 15 अक्टूबर: बुंदेलखंड, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, बैतूल और खंडवा में कहीं-कहीं हल्की से तेज बारिश
- 15 और 18 अक्टूबर: गुना, अनूपपुर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर और छिंदवाड़ा
- 18 से 21 अक्टूबर: बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, निवाड़ी, छतरपुर और दमोह
- 21 से 24 अक्टूबर: बालाघाट, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुरकलां और विदिशा में कहीं-कहीं
विज्ञापन
