सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   NEET UG 2026 Exam Candidates Centers traffic helpline nta cm dr mohan yadav

NEET UG 2026 Exam: 23 हजार छात्रों ने दी परीक्षा, कहीं पुलिस मददगार बनी तो कहीं चेकिंग ने परेशान किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sun, 21 Jun 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

जिले के 57 केंद्रों पर करीब 23 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए बसों की व्यवस्था, विशेष ट्रैफिक प्लान और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए।

NEET UG 2026 Exam Candidates Centers traffic helpline nta cm dr mohan yadav
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में NEET UG 2026 Exam के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई। परीक्षा के व्यवस्थित संचालन के लिए प्रशासन, पुलिस और यातायात विभाग ने व्यापक इंतजाम किए। जिले में 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए जहां करीब 23,000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बिजली, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई। दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले विद्यार्थियों के लिए पिछले वर्षों की तरह परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। बसों के माध्यम से परीक्षार्थियों को आने-जाने में सहायता दी गई ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


गलत सेंटर पर पहुंच गई थी छात्रा, पुलिस ने समय पर पहुंचाया
शहर में  NEET की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए, पुलिस  कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा गया। इसी क्रम में एसीपी जूनी इंदौर विजय चौधरी सेंटर पर व्यवस्थाएं देख रहे थे, तो एक छात्रा श्रेया सिंह गलत एग्जाम सेंटर पर आ गई थी। इस पर तत्काल उन्होंने अपने वाहन में छात्रा और उसकी मां को विजय नगर स्थित एग्जाम सेंटर नवीन विधि महाविद्यालय पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दिए चाक-चौबंद सुरक्षा के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की मदद ली जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई बाधा न हो।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने की तैयारियों की समीक्षा
नीट परीक्षा को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा को विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा बताते हुए सभी अधिकारियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

नोडल प्रभारियों और सुरक्षा बलों की तैनाती
नगरीय क्षेत्र में बनाए गए 47 परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए प्रत्येक छह केंद्रों पर एक एसीपी स्तर के अधिकारी को नोडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं सभी केंद्रों पर एसआई या एएसआई स्तर के अधिकारियों को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष निगरानी व्यवस्था भी की गई है।

संदिग्धों पर विशेष नजर
पुलिस अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक मशीन, जैमर और जनरेटर जैसी व्यवस्थाओं की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, सोशल मीडिया पर अफवाहों की मॉनिटरिंग करने तथा होटल, लॉज और पीजी में ठहरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सांवेर क्षेत्र के केंद्रों का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेन्द्र कुमार वर्मा ने सांवेर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश और निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता और गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता और ईमानदारी के साथ करें।

यातायात पुलिस भी रहेगी मुस्तैद
परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। प्रमुख मार्गों, चौराहों और परीक्षा केंद्रों के आसपास अतिरिक्त यातायात पुलिस बल तैनात रहेगा। स्टेटिक और पेट्रोलिंग टीमें लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था पर नजर रखेंगी।

प्रमुख स्टेशनों और बस स्टैंडों पर सहायता केंद्र
लक्ष्मीबाई नगर, पार्क रोड और छोटी ग्वालटोली रेलवे स्टेशन के साथ सरवटे, गंगवाल, नायता मुंडला और जिंसी बस स्टैंड पर यातायात सहायता केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षार्थियों को मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 7049107620 भी जारी किया गया है। परीक्षा अवधि में किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली या ऐसे आयोजनों की अनुमति नहीं होगी, जिनसे यातायात प्रभावित हो।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र में केवल प्रवेश पत्र, एक पोस्टकार्ड आकार का फोटो, एक पासपोर्ट साइज फोटो और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पेन-पेंसिल तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री केंद्र में ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन और पुलिस ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा अभिभावकों से परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed