सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Pm Modi jhabua adivasi event evm Congress loksabha election speech

PM Modi: ईवीएम पर आरोपों के बीच पीएम बोले- मुझे पता है लोकसभा चुनाव में क्या परिणाम आएंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 11 Feb 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

झाबुआ में आयोजित आदिवासी महाकुंभ में पीएम नरेंद्र मोदी ने चार राज्यों के कार्यकर्ताओं और आदिवासियों को संबोधित किया

Pm Modi jhabua adivasi event evm Congress loksabha election speech
झाबुआ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस लगातार ईवीएम पर आरोप लगा रही है। संसद में भी विपक्ष यह बात उठा चुका है कि भाजपा को पहले से कैसे पता चल जाता है कि चुनाव में कितनी सीटें आएंगी। इन सबके बीच मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे पता है लोकसभा में क्या चुनाव परिणाम आएंगे।

Trending Videos

 

झाबुआ में आयोजित आदिवासी महाकुंभ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता ने जो परिणाम दिए हैं उसे यह पहले ही साफ हो चुका है कि लोकसभा में कांग्रेस पूरी तरह से साफ होने वाली है उन्होंने कहा मुझे पता है कि जनता क्या परिणाम देने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मैं यहां लोकसभा चुनाव का प्रचार करने नहीं आया

पीएम मोदी ने कहा मैं साफ कर दूं कि मैं यहां पर लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए नहीं आया हूं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद पहले ही साफ हो चुका है कि लोकसभा में जनता क्या परिणाम देने वाली है। 2024 में 400 पर की बात अब तो विपक्ष खुद संसद में कहने लगा है। मध्य प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा पर जो विश्वास दिखाया है उसके लिए मैं आपको गारंटी देता हूं की मध्य प्रदेश को बेहतर बनाने के लिए हम दिन रात काम करेंगे। अकेली भाजपा 370 पार करेगी और एनडीए 400 पर करेगी। 

 

आदिवासियों को अपना परिजन बताया

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा झाबुआ जितना मध्य प्रदेश से जुड़ा है उतना ही गुजरात से भी जुड़ा है। दोनों ही राज्यों के दिल भी मजबूती से जुड़े हुए हैं। गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए मुझे झाबुआ की परंपराओं से करीब से जुड़ने का मौका मिला इसलिए जब भी मैं आपके बीच आता हूं तो वह भाव ताजा हो जाता है। मुझे लगता है मैं अपने परिजन के बीच आया हूं। इन दिनों यहां पर भगोरिया उत्सव की तैयारी चल रही होगी। आज करोड़ों रुपए की योजनाओं का शुभारंभ हुआ है। रतलाम और मेघनगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने का काम शुरू हो रहा है। 1500 रुपए की राशि आज लाखों बहनों के खाते में भेजी गई है। 

 

कार्यकर्ताओं को दी जीत की जड़ी बूटी

पिछले तीन चुनाव में आपके पोलिंग बूथ पर क्या परिणाम आया था उसे निकालिए, कमल को कितने वोट मिले यह देखिए और जिस समय भाजपा को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं उसे लिख लें। फिर नया लक्ष्य बनाना की पोलिंग बूथ में कब ज्यादा से ज्यादा वोट मिले थे उसे लिखकर उसमें इस बार 370 नए वोट जोड़ लें। अगर पिछली बार के सर्वाधिक वोट से आपने भाजपा को 370 वोट और ज्यादा दिलवा दिए तो हम 370 सीट इस बार जीत लेंगे। 

 

एमपी में कांग्रेस का सफाया तय 

मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया तय है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में जो दुर्दशा की उसका डर आज तक मध्य प्रदेश के लोगों में बना हुआ है।

 

शिक्षा के लिए गुजरात या इंदौर नहीं जाएंगे बच्चे

पीएम मोदी ने कहा कि झाबुआ अलीराजपुर के बच्चे पढ़ाई करने के लिए इंदौर या गुजरात नहीं जाएंगे। यहां पर बड़ी संख्या में एकलव्य आवासीय स्कूल खोले जाएंगे। दस साल में ही भाजपा ने कांग्रेस की तुलना में चार गुना अधिक स्कूल खोल दिए हैं। भाजपा के शासन में हम वन भूमि से जुड़े कानून लेकर आए हैं ताकि आदिवासियों की जमीन सुरक्षित रह सके। आदिवासियों में तेजी से फैल रही सिकल सेल एनीमिया की बीमारी के लिए हम कई बड़ी योजना लेकर आए। 

 

विश्वविद्यालय बनेगा

7000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। क्रांतिवीर टंट्या भील मामा विश्वविद्यालय शुरू किया जाएगा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की। 170 करोड़ रुपए में बनेगा और 2024 से शुरू हो जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed