फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Two more new bridges will be constructed on Indore's Eastern Ring Road. These bridges will be at the Radisson

पूर्वी रिंग रोड के रेडिसन और एमआर-9 चौराहे पर बनेंगे दो ब्रिज, एयरपोर्ट के पास एरोसिटी बनेगी

Tue, 01 Sep 2026 08:08 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 01 Sep 2026 08:08 PM IST
सार

इंदौर में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण ने कई बड़े प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है। पूर्वी रिंग रोड पर रेडिसन और एमआर-9 चौराहे पर करीब 175 करोड़ रुपये की लागत से दो नए ब्रिज बनाए जाएंगे। इसके साथ ही एयरपोर्ट के पास एरोसिटी भी बनेगी।

विज्ञापन
Two more new bridges will be constructed on Indore's Eastern Ring Road. These bridges will be at the Radisson
बोर्ड बैठक में हुए फैसले। - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर के पूर्वी रिंग रोड पर दो और नए ब्रिजों का निर्माण होगा। रेडिसन चौराहा और एमआर-9 चौराहे पर ये ब्रिज पौने दो सौ करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे। पूर्वी रिंग रोड पर पहले से चार ब्रिज बने हैं और दो का निर्माण हो रहा है। दो नए ब्रिज बनने के बाद ब्रिजों की संख्या आठ हो जाएगी। इंदौर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में दोनों ब्रिजों के निर्माण के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन

 

इसके अलावा एयरपोर्ट से 500 मीटर की दूरी पर दिल्ली और पुणे की तर्ज पर 11 हेक्टेयर में एरोसिटी विकसित की जाएगी। यहां होटल और दफ्तरों के निर्माण के लिए बड़े प्लॉट बेचे जाएंगे और पांच हेक्टेयर क्षेत्र में एक गार्डन भी तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


 

इसके अलावा स्कीम नंबर 54 में मेघदूत उपवन से लगी प्राधिकरण की लगभग 3.83 हेक्टेयर जमीन पर थीम पार्क बनाया जाएगा। यहां चौपाटी भी विकसित की जाएगी। इसकी प्लानिंग के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए 15 करोड़ रुपये की मंजूरी बोर्ड बैठक में दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्राधिकरण स्कीम नंबर 103 में पलाश अपार्टमेंट के 31 फ्लैट बेचेगा। इसके अलावा राजीव आवास विहार में पिछले दिनों कब्जों से मुक्त कराए गए नौ रो हाउस भी बेचे जाएंगे। इसके अलावा स्कीम नंबर 135 में आवासीय उपयोग के 106 प्लॉट और स्कीम नंबर 59 में 21 प्लॉट बेचे जाएंगे। स्कीम नंबर 136 में आवासीय उपयोग के 151 प्लॉट भी बेचे जाएंगे।योजना क्रमांक 71, सेक्टर-ए में व्यावसायिक उपयोग के पांच, औद्योगिक उपयोग के चार और शॉपिंग उपयोग के तीन प्लॉट बेचे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed