फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   What is the weather like in Indore? Daytime temperatures are above normal, while it has become colder at night

इंदौर का मौसम कैसा है? दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा, रात में बढ़ी ठंडक

Sun, 25 Oct 2026 01:32 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 25 Oct 2026 01:32 PM IST
सार

इंदौर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं रात और सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक था।रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
What is the weather like in Indore? Daytime temperatures are above normal, while it has become colder at night
इंदौर का मौसम - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात और सुबह के समय हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। तापमान में इस अंतर के कारण दिन और रात के मौसम में बदलाव महसूस हो रहा है।

विज्ञापन

 

रविवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप खिली। सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस हुई, लेकिन धूप तेज होने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी। दिन में लोगों को अब भी पंखे और कूलर की जरूरत महसूस हो रही है। रविवार को इंदौर जिले में कहीं भी बूंदाबांदी नहीं हुई। हवा की अधिकतम गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

विज्ञापन

 

फिलहाल शहर में कोहरे का दौर शुरू नहीं हुआ है। मौसम साफ रहने के कारण दृश्यता भी ठीक बनी हुई है। न्यूनतम दृश्यता चार किलोमीटर दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में बारिश भी दर्ज नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में ठंडक बढ़ने की संभावना है। आसमान में काले बादल छाए रह सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर बढ़ सकता है। ऐसे में सुबह और रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंडक महसूस होने की संभावना है, हालांकि दिन में धूप के कारण गर्मी बनी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed