फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   What will the weather be like in Indore today? The nighttime temperature will be lower.

इंदौर में आज का मौसम कैसा रहेगा? रात का तापमान कम होगा

Sat, 24 Oct 2026 11:01 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 24 Oct 2026 11:01 AM IST
सार

इंदौर में अब गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो गया है। रात के तापमान में गिरावट के साथ सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस होने लगी है। शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जबकि रात का पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन
What will the weather be like in Indore today? The nighttime temperature will be lower.
इंदौर का मौसम - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्माहट बनी हुई है, लेकिन रात होते ही तापमान में गिरावट के चलते ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह करीब आठ बजे तक मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप भी खिली, लेकिन इसके बावजूद सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को इसी समय तापमान 25 डिग्री था।

विज्ञापन

 

चार दिन पहले शहर में हुई हल्की बारिश और बूंदाबांदी के कारण तापमान में अचानक गिरावट आई थी। हालांकि, शुक्रवार को दिन के समय तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण मौसम में बदलाव साफ महसूस होने लगा है।

विज्ञापन

 

दिन में धूप, रात में बढ़ रही ठंडक

शनिवार सुबह आसमान साफ रहने के साथ धूप खिली रही। सुबह के शुरुआती घंटों में हल्की ठंडक महसूस हुई, लेकिन सूरज निकलने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। दिन में धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात और सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है। ऐसे में शहर में दिन और रात के मौसम में अंतर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शुक्रवार को इंदौर जिले में कहीं भी बूंदाबांदी दर्ज नहीं की गई। हालांकि, आसमान में काले बादल छाने के कारण दिन में कुछ समय के लिए धूप गायब रही। इस दौरान हवाओं की गति सामान्य रही और उनकी रफ्तार करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

 

आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में ठंडक बढ़ने के आसार हैं। आसमान में बादल छाने की संभावना के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद ठंडी हवाओं का असर मैदानी इलाकों तक पहुंचने से तापमान में और गिरावट आ सकती है।


 

फिलहाल इंदौर में कोहरे का दौर शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते दृश्यता सामान्य बनी हुई है और सुबह के समय आवागमन में कोहरे के कारण किसी तरह की परेशानी नहीं है। मौसम में बदलाव के साथ सुबह और रात के समय ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed