सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Bus Plows Into Dozen Devotees at Navratri Feast, Five Seriously Injured

Jabalpur News: नवरात्र भंडारा जीमने आए एक दर्जन श्रद्धालुओं को बस ने रौंदा, गंभीर रूप से घायल हुए पांच लोग

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Oct 2025 08:15 AM IST
विज्ञापन
सार

नवरात्र भंडारे में शामिल एक दर्जन श्रद्धालुओं को नो-एंट्री में घुसी बस ने रौंद दिया। हादसा इतना भयंकर था कि बस में फंसकर मोटर साइकिल तथा उसमें सवार युवक भी लगभग सौ मीटर तक घसीटते हुए चला गया।

Jabalpur News: Bus Plows Into Dozen Devotees at Navratri Feast, Five Seriously Injured
नवरात्र भंडारे में शामिल एक दर्जन श्रद्धालुओं को नो एंट्री में घुसी बस ने रौंदा
विज्ञापन

विस्तार

सिहोरा थानान्तर्गत मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुए इस हादसे में यात्री बस ने स्टेडियम के पास गौरी तिराहा के समीप आयोजित भंडारे में शामिल एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इसी दौरान बस में फंसकर मोटर साइकिल सवार युवक लगभग 100 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। घटना में गंभीर रूप से घायल पांच व्यक्तियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल जबलपुर रैफर किया गया है।

Trending Videos


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवरात्र पर्व के कारण सिहोरा के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित था। बस क्रमांक 49 पी 0261 का चालक सिहोरा के अंदर जा रहा था। ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने तेज रफ्तार से बस भगा दी। चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए गौरी तिराहे के समीप स्टेडियम के पास आयोजित भंडारे में शामिल होने आए लगभग दर्जनभर श्रद्धालुओं को टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: प्रदेश में अब पुलिसकर्मियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य, नियम तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द

इस घटना में पांच व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर किया गया है। शेष घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने बस को जब्त करते हुए चालक को अभिरक्षा में लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर देर रात जिला कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

घायलों में रोली सोनी, ममता कोल, खुशबू वंशकार, वंदना वर्मन, संध्या चौधरी, शिखा चौधरी, कैलाश चौधरी, मनीष दाहिया, कोदू लाल बर्मन और सोहन लाल आदि शामिल हैं। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए चालक के साथ मारपीट की।

नो-एंट्री में घुसी बस के तांडव से लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया था। इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त था। उनका आरोप था कि नो-एंट्री में भारी वाहनों का सिर्फ कागजी प्रतिबंध है। पुलिसकर्मियों के तैनात होने के बावजूद भी बस नो-एंट्री में घुस गई, जबकि क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों तक को पुलिस प्रवेश नहीं करने देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed