{"_id":"688e17c39df9be06ca0a8292","slug":"attempt-to-make-passports-of-20-afghan-youths-from-jabalpur-address-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3239987-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जबलपुर के पते से अफगानी युवकों के पासपोर्ट बनाने की कोशिश, एटीएस ने किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जबलपुर के पते से अफगानी युवकों के पासपोर्ट बनाने की कोशिश, एटीएस ने किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
सार
जबलपुर में अफगानी युवकों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। एटीएस ने एक अफगानी नागरिक सहित कलेक्टर कार्यालय और अन्य विभागों में कार्यरत दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए पासपोर्ट बनवाए। प्रशासनिक और पुलिस विभाग की मिलीभगत भी उजागर हुई है।
अफगानी फर्जी पासपोर्ट बनाने की कोशिश।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस और शासकीय विभाग में पदस्थ कर्मचारियों से मिलीभगत अफगानी युवकों के पासपोर्ट जबलपुर के पते से बनाये जाने का मामला प्रकाश में आया है। एटीएस ने जबलपुर में रहने वाले एक अफगानी युवक सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जबलपुर से गिरफ्तार अफगानी युवक देश के अन्य हिस्से में रहने वाले अफगानी साथियों के पासपोर्ट तैयार करवाता है। इस गिरोह में पुलिस तथा अन्य विभाग के लोग भी शामिल हैं। गिरोह में शामिल अन्य लोगों के संबंध में एटीएस जांच कर रही है।
Trending Videos
एटीएस सूत्रों के अनुसार जबलपुर में अवैध रूप से अफगानी युवकों के रहने तथा पासपोर्ट बनवाने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी। एटीएस ने कार्रवाई करते हुए सोहबत खान पिता बदरुद्दीन खान निवासी आठ नल छोटी ओमती जबलपुर निवासी को अभिरक्षा में लिया। युवक मूल रूप से अफगान का निवासी था और पिछले दस वर्षों से जबलपुर में निवासरत था। इस दौरान उसने बंगाल निवासी अकबर तथा इकबाल नामक अफगानी युवकों के भारतीय पासपोर्ट भी जबलपुर के पते से बनवाये थे। पासपोर्ट बनवाने के पहले आधार कार्ड में पश्चिम बंगाल के साथ पर जबलपुर का फर्जी पता ऑनलाइन परिवर्तित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किये गया अफगानी युवक सोहबत खान साल 2015 में जबलपुर आया था। उसने पहले ड्राइविंग लाइसेंस तथा साल 2020 में भारतीय पासपोर्ट बनवाया था। देश के अन्य अफगानी युवक का पासपोर्ट बनवाने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन, दस्तावेज तैयार करने तथा पोस्ट ऑफिस से पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए बड़ी मात्रा में राशि के लेनदेन किया गया था। एटीएस को अभी तक दस लाख रुपये के लेनदेन की जानकारी प्राप्त हुई है। जबलपुर से देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 20 अफगानी युवकों के पासपोर्ट बनाने के प्रयास किया गया है। अफगानी युवक के अलावा एटीएस ने कलेक्टर कार्यालय जबलपुर के चुनाव सेल में पदस्थ वन आरक्षक दिनेश गर्ग उम्र 40 साल निवासी विजय नगर तथा महेंद्र कुमार सुखदन निवासी एपीएन स्कूल के पास सदर को भी गिरफ्तार किया है। दोनों ने फर्जी तरीके से अफगानी युवकों को पासपोर्ट तैयार करवाने में सहयोग करते थे। पासपोर्ट बनवाने के सहयोग करने वाले अन्य व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- बीयू को मिला NAAC-A ग्रेड, विद्यार्थियों को लाभ, मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय सहयोग और रिसर्च के नए अवसर
स्थानीय प्रशासन को बेसुध
देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले अफगानी युवकों के पासपोर्ट जबलपुर से बनाने जैसे गंभीर मामले के संबंध में प्रशासन और पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी। जबलपुर के निवासरत होने के दस्तावेज प्रशासनिक स्तर बनाये जाते हैं। इसके अलावा पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस थाने की होती है। इसके बावजूद अफगानी युवकों को जबलपुर से पासपोर्ट बनना जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही है या मिलीभगत उजागर कर रही है।
पुलिस वेरिफिकेशन में लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि जबलपुर से अफगानी युवकों का पासपोर्ट बनाये जाने के संबंध में एटीएस ने कार्रवाई की है। पासपोर्ट बनाने के की प्रक्रिया के दौरान पुलिस वेरिफिकेशन में लापरवाही करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X