{"_id":"68e92eeda3e27ef79f079f9f","slug":"bike-rider-mother-and-daughter-killed-in-collision-with-dumper-youth-critical-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3505590-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News : जबलपुर में करवा चौथ पर दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत; पिता गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News : जबलपुर में करवा चौथ पर दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत; पिता गंभीर रूप से घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
सार
जबलपुर के लम्हेटा बाईपास पर करवा चौथ के दिन एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम और उसकी मां की मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि डंपर चालक फरार है।
डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत,युवक गंभीर
विज्ञापन
विस्तार
जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र के लम्हेटा बाईपास पर करवा चौथ के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी और मां की मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बरगी निवासी संतोष भूमिया अपनी पत्नी रागिनी भूमिया (25) और डेढ़ वर्षीय बेटी सुवन्या को लेकर भेड़ाघाट स्थित ससुराल करवा चौथ की पूजा के लिए जा रहे थे। रात लगभग आठ बजे लम्हेटा बाईपास पर तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें- MP News : सीएम मोहन यादव ने उन्हेल को दिया बड़ा तोहफा, 133 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
पिता गंभीर रूप से घायल हो गया
इस हादसे में मां-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सूत्रों के अनुसार, डंपर चालक ने टक्कर मारने के बाद मोटरसाइकिल सवार परिवार को रोड के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ा दिया और फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X