सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Bodies of a teenager and a young man found tied with a dupatta on the banks of the Narmada river

Jabalpur News: नर्मदा किनारे चुनरी से बंधे मिले युवक-युवती के शव, प्रेमी प्रसंग में सुसाइड किए जाने की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 22 Aug 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के भेड़ाघाट में नर्मदा नदी किनारे युवक और किशोरी के चुनरी से बंधे शव मिले। दोनों के शव क्षतिग्रस्त अवस्था में थे। युवक जबलपुर और किशोरी औरंगाबाद की निवासी थी। युवक पर अपहरण का केस दर्ज था। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। जांच जारी है। 

Bodies of a teenager and a young man found tied with a dupatta on the banks of the Narmada river
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर जिले के भेड़ाघाट थाना क्षेत्रातंर्गत ग्राम गोपालपुर में नर्मदा नदी के किनारे एक किशोरी तथा एक युवक के शव चुनरी से बंधे हुई मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के शव जलीय जंतुओं ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए। पुलिस ने शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक की शिनाख्त जबलपुर निवासी युवक तथा मृतिका की शिनाख्त औरंगाबाद निवासी किशोरी के रूप में हुई है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- गजब हो गया!: स्पीड ब्रेकर से ऐसा उछला वाहन कि शव भी खांसने लगा, झटके से लौट आए प्राण, हैरान कर देगा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी के अनुसार ग्राम गोपालपुर में नर्मदा नदी के किनारे एक किशोरी तथा युवक के शव चुनरी से बंधी हुई मिलने की जानकारी मिली थी। पानी में पड़े होने के कारण दोनों के शव फूल गए थे तथा जलीय जंतुओं ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मृतक युवक की शिनाख्त गोरखपुर गुरुद्वारा के समीप निवासी 19 वर्षीय ईशांत स्टीफन  के रूप में हुई है। मृतिका की औरंगाबाद निवासी नाबालिग किशोरी के रूप में हुई है। युवक के खिलाफ औरंगाबाद में किशोरी का अपहरण करने का प्रकरण भी दर्ज है। घटना के संबंध में दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतिका के परिजन अभी तक जबलपुर नहीं पहुंचे हैं।

युवक की मोटरसाइकिल गत दिवस तिलवारा घाट थाना अंतर्गत मिली थी। लोगों ने दोनों के एक साथ घूमते हुए देखा भी था। संभवत: प्रेम प्रसंग के कारण दोनों ने नर्मदा नदी में कूदकर आत्महत्या की है। दोनों के साथ कोई घटना तो घटित नहीं हुई इस संबंध में भी जांच जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed