सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Dead bodies of a woman and two children found in a well

Seoni News: सिवनी में कुएं से मिले मां और दो बच्चों के शव, एक लाश महिला के साथ गमछे से बंधी मिली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के सिवनी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामूली विवाद के बाद एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। उनके शव कुएं से सड़ी-गली अवस्था में बरामद किए गए हैं। 

Dead bodies of a woman and two children found in a well
सिवनी में मां और दो बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी में घर से लापता 13 दिन पहले दो बच्चों के साथ महिला गायब हो गई थी। तीनों के शव गांव से दूर खेत में बने कुएं में मिले हैं। महिला के शव के साथ गमछे में एक बेटे का शव बंधा हुआ मिला। महिला का पारिवारिक कारणों से पति से विवाद हुआ था। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
Trending Videos


बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे के अनुसार बीसावाड़ी गांव की रहने वाली राजकुमारी धुर्वे (28) बीते 14 अगस्त को अपने बेटे रुद्रांश (5) व बेटी सान्या (3) को लेकर घर से कहीं चली गई थी। महिला के पति सवींद्र धुर्वे ने 15 अगस्त को उनके लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस और स्वजनों ने राजकुमारी व बच्चों की हर जगह तलाश की, लेकिन तीनों का कहीं पता नहीं चला। मंगलवार 27 अगस्त को बीसावाड़ी गांव से करीब तीन किमी दूर एक खेत में तीनों के शव सड़े-गले हालत में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का विवाह सात साल पहले हुआ था और पति खेती करता है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि राजकुमारी का उसके पति के साथ रुपयो को लेकर विवाद चल रहा था।इससे आशंका जताई जा रही है कि महिला ने आक्रोश में अपने बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में महिला द्वारा बच्चों के साथ आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed