सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Fed up with drunken father, sons tied him and threw him in canal, death, both arrested

Jabalpur News: जबलपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, शराबी पिता से तंग बेटों ने बांधकर नहर में फेंका, मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Jabalpur News: मझगवां थाना प्रभारी हरदयाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर नहर में उतराता हुआ शव मिला था। पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव की पहचान हुई।

Jabalpur News: Fed up with drunken father, sons tied him and threw him in canal, death, both arrested
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर के मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम अगरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब के नशे में आए दिन परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने वाले एक बुजुर्ग पिता की हत्या उसके ही बेटों ने कर दी। आरोप है कि रविवार की रात दोनों बेटों ने पहले पिता की जमकर पिटाई की, फिर हाथ बांधकर गांव के पास बने पुल से नहर में फेंक दिया। इस वारदात में 55 वर्षीय गिरनी कुमार चक्रवर्ती की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


यह भी पढ़ें- Damoh News: लव जिहाद मामले में नया मोड़, युवती ने वीडियो जारी कर कहा- मैं अपनी मर्जी से गई और शादी की
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भतीजे की गवाही से खुला राज
मझगवां थाना प्रभारी हरदयाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर नहर में उतराता हुआ शव मिला था। पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव की पहचान हुई। मृतक के भतीजे ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उसने अपने दोनों चचेरे भाइयों को चाचा के हाथ बांधकर ले जाते देखा था। पूछने पर उन्होंने कहा कि वे चाचा को सिद्ध बाबा छोड़ने जा रहे हैं। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में लिया, जहां पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
 
शराबखोरी और हिंसा से परेशान थे बेटे
आरोपी बड़े बेटे संतोष चक्रवर्ती (28) और छोटे बेटे अजय चक्रवर्ती (25) ने पुलिस को बताया कि उनका पिता अक्सर शराब के नशे में घर आकर पत्नी, बेटी, बेटों, बहुओं और यहां तक कि बच्चों तक के साथ मारपीट करता था। रविवार की रात भी वह शराब पीकर घर लौटा और परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बार बेटों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पहले पिता की पिटाई की और फिर हाथ बांधकर पुल तक ले जाकर नहर में जिंदा फेंक दिया।

यह भी पढ़ें- अर्चना तिवारी: लापता बहन को ढूंढ़ने इटारसी पहुंचे भाई; रेलवे स्टेशन पर खंगाले CCTV फुटेज; जानें क्या मिला?
 
पुलिस की जांच जारी
पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि वारदात के हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके। फिलहाल दोनों आरोपी बेटे पुलिस अभिरक्षा में हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed