सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Forgery done in documents to become Agniveer

Jabalpur News: अग्निवीर बनने किया दस्तावेज में फर्जीवाड़ा, सेना से किया गया बर्खास्त, पुलिस में प्रकरण दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 15 Aug 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार

सेना में अग्निवीर भर्ती के दौरान पप्पू कुमार साहू ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए आशीष नाम से चयन पाया। बैंक खाता खुलवाते समय असली पहचान उजागर हुई। जांच में नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि भी फर्जी पाए गए। सेना ने उसे बर्खास्त कर पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। 

Forgery done in documents to become Agniveer
अग्निवीर भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सेना में अग्निवीर बनने के लिए युवक ने अपने दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा किया। अग्निवीर बनने के बाद बैंक अकाउंट संबंधी प्रकिया के दौरान युवक का फर्जीवाड़ा सैन्य अधिकारियों के सामने आया। इस संबंध में सैन्य मुख्यालय को सूचना देते हुए आरोपी युवक को बर्खास्त कर दिया गया। आरोपी युवक के खिलाफ दस्तावेज के साथ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- रीवा में पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार दानापुर में सेना भर्ती कार्यालय में दिसंबर 2024 में अग्निवीर भर्ती के लिए रैली का आयोजन किया था। जिसमें पप्पू कुमार साहू पिता ओम प्रकाश साहू ने आशीष पिता ललित मोहर सिंह के नाम के दस्तावेज पेश किए। जिनके आधार पर उसका सिलेक्शन अग्निवीर योजना के तहत सेना में हो गया। उसे 30 अप्रैल को ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट सेंटर जबलपुर में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। उसे बैच संख्या आवंटित करते हुए एक मई से उसकी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गई। आयुष्मान बने पप्पू का बैंक अकाउंट खोले जाने की प्रक्रिया सेंटर में शुरू हुई। सेना में जमा किए गए आधार कार्ड में उसका नाम आयुष्मान आशीष था, लेकिन जब उसकी जांच की गई, तो वह पप्पू कुमार के नाम से मिला। यह भी पता चला कि आधार कार्ड में नाम बदलने के साथ ही पप्पू ने पिता का नाम और जन्मतिथि भी बदली है। यही फर्जी दस्तावेज उसने भर्ती प्रक्रिया के दौरान भी जमा किए थे। इसकी सूचना सेन्टर ने अलग-अलग सेना के मुख्यालयों और ट्रेनिंग सेन्टर में दी, तो पप्पू के इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद उसे सेना से बर्खास्त करते हुए उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed