{"_id":"6899cb297466f4ca64031a59","slug":"innocent-cousins-who-had-come-to-their-maternal-grandparents-house-on-the-occasion-of-rakshabandhan-festival-died-by-drowning-in-a-pond-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3273308-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: रक्षाबंधन पर्व पर ननिहाल आए मौसेरे मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, खेलते-खेलते गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: रक्षाबंधन पर्व पर ननिहाल आए मौसेरे मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, खेलते-खेलते गिरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार
रक्षाबंधन पर मायके आई दो बहनों के बच्चे खेलते-खेलते तालाब में डूब गए। ग्रामीणों ने बचाया और अस्पताल ले गए, लेकिन बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पूरे गांव में शोक का माहौल है।
डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए दो सगी बहनें अपने बच्चों के साथ मायके आई थीं। पूरे परिवार ने शनिवार को हंसी-खुशी के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया था। दूसरे दिन कजलिया पर्व में दोनों बहने के एक-एक बेटे खेलते-खेलते गांव के तालाब में पहुंच गए और डूब गए। ग्रामीण जनों ने बच्चों को डूबता देख उन्हें बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल स्टाफ ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
ये भी पढ़ें- दिनदहाड़े करोड़ों की बैंक लूट, हेलमेटधारी बदमाश 10 किलो सोना और लाखों की नकदी ले उड़े; दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगवां पुलिस के अनुसार ग्राम सरोली निवासी कालू कोल की बेटी मझगवां निवासी संध्या तथा दूसरी बेटी रानू अपने बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व पर शनिवार को मायके आई थी। बेटे आशिक कोल (8) के साथ रक्षाबंधन पर्व पर शनिवार को मायके आई थी। दोनों की कोई बेटियां नहीं थीं। संध्या का बेटा देव (6) अपने दोनों भाइयों में सबसे छोटा तथा रानू का बेटा आशिक तीनों भाइयों में सबसे बड़ा था। शनिवार को मामा की बेटियों ने दोनों भाइयों सहित अन्य भाइयों को राखी बांधी थी।
ये भी पढ़ें- बैलगाड़ी सहित नहर में गिरे किसान ने बैलों को बचाकर गंवाई जान, डूबते हुए भी खोल दी थी रस्सी
शनिवार को दोनों बहन मायके में रुक गई थीं। रविवार को कजलियां का त्योहार होने के कारण दोपहर के समय देव तथा आशिक खेलते-खेलते तालाब में पहुंच गए और उसमें डूब गए। ग्रामवासियों ने जब दोनों बच्चों को डूबते देखा तो उन्हें बचाने तालाब में कूद गए। ग्राम वासियों ने दोनों बच्चों को बाहर निकालने के बाद परिजनों के साथ उन्हें उपचार के लिए सिहोरा अस्पताल ले गए। अस्पताल स्टाफ ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस घटना ग्राम में मातम का माहौल व्याप्त है।

कमेंट
कमेंट X